फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे के इंजीनियर एसडीएम से मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
भोगांव। तहसील क्षेत्र के गांव जमौरा रेलवे अंडरपास पर निर्माण कार्य में कुछ लोगों के अवरोध पैदा करने की शिकायत बुधववार को रेलवे के इंजीनियरों ने एसडीएम से की। एसडीएम ने स्वयं मौके पर जाकर जांच करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

बुधवार को टूंडला से पहुंचे रेलवे के सीनियर सेक्शन इंजीनियर संजीव कुमार, असिस्टेंट डिवीजन इंजीनियर यूवी सिंह ने तहसील में एसडीएम सुधीर कुमार और तहसीलदार अजीत कुमार सिंह से मुलाकात की। उन्होंने उप जिलाधिकारी को बताया कि भोगांव से जमौरा संकिसा मार्ग को जोड़ने वाले रेलवे अंडरपास पर रेलवे की ओर निर्धारित साढ़े चार फुट का संपर्क मार्ग बनाया गया है। पूर्व प्रधान जमौरा निर्धारित मार्ग को सीधा करके साढ़े सात फुट का बनवाने पर अड़े हैं। भारी मशीनरी को दोबारा मौके पर लाना संभव नहीं है।
रेलवे की कार्यदायी संस्था भी बढ़े हुए रास्ते पर काम करने को तैयार नहीं है। कार्य में लगातार अड़चन आने से रेलवे को नुकसान हो रहा है। एसडीएम ने बाद में पूर्व प्रधान को बुलाकर बात की तो पूर्व प्रधान ने आरोप निराधार बताते हुए अंडर पास के पास स्थित ग्रामसभा की जमीन निशुल्क रेलवे को देने की बात कही। एसडीएम ने मौके पर खुद जाकर जांच करके कार्रवाई करने का आश्वासन रेलवे के इंजीनियरों को दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें