फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: रेलवे कर्मचारी ने किया आत्महत्या का प्रयास, सुसाइड नोट में लिखा- उच्चाधिकारी देते हैं धमकी

Tue, 20 Jun 2023 01:00 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा

सार

रेलवे के इलेक्ट्रिक जनरल विभाग के हेल्पर ने जहर खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। अन्य कर्मचारियों ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया। उसने एक सुसाइड नोट भी लिखा है, जिसमें अफसरों पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है। 
 
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती रेलवे कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में रेलवे के इलेक्ट्रिक जनरल विभाग के हेल्पर ने कार्यालय में जहर खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया।  रेल कर्मी को जहर खाते देखकर अन्य कर्मचारियों ने उसे तत्काल शहीद नगर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। रेलकर्मी ने अफसरों पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए पत्र भी छोड़ा है।

विज्ञापन


नॉर्थ सेंट्रल रेलवे मेंस यूनियन के मंडल मंत्री सुकेश यादव ने बताया कि ट्रेन लाइटिंग कर्मचारी नवीन मीणा ने सुबह करीब साढ़े आठ बजे कार्यालय में जेब से जहर निकालकर खा लिया। उसके मुंह से झाग निकलते देख अन्य कर्मचारियों के हाथ पैर फूल गए। तत्काल ही रेलकर्मी को शहीद नगर स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया। हेल्पर ने जो पत्र छोड़ा है, उसमें लिखा है कि उच्चाधिकारी कर्मचारियों को नौकरी से हटाने को धमकाते हुए उत्पीड़न करते हैं।

यूनियन के पदाधिकारियों ने कहा कि रेल मंत्री से इस मामले की शिकायत की जाएगी। रेलवे वाणिज्य प्रबंधक प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि एक कर्मचारी के जहर खाने की घटना संज्ञान में आई है। सिविल पुलिस मामले की जांच कर रही है। इसमें रेल प्रशासन जांच में पूरा सहयोग करेगा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - खनन माफिया की संपत्ति कुर्क: धौलपुर में पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, ट्रैक्टर से कुचलकर की दी सिपाही की हत्या

नगर निगम कर्मी खा चुका जहर

इससे पहले नगर निगम और जलकल के कर्मचारी अपने अफसरों पर उत्पीड़न का आरोप लगा चुके हैं। नगर निगम के लोहामंडी जोन के टैक्स विभाग के बाबू ने हर फाइल पर 2000 रुपये मांगने पर हस्ताक्षर करने का आरोप लगाते हुए आत्महत्या का प्रयास किया था, वहीं जलकल विभाग के कर्मचारी देवेंद्र सिंह भी अधिकारियों के उत्पीड़न से तंग आकर परिवार सहित आत्महत्या की चेतावनी दे चुके हैं। कैंसर पीड़ित पत्नी का दिल्ली एम्स में इलाज करा रहे देवेंद्र सिंह ने जलकल ठेकेदार और एक इंजीनियर पर उत्पीड़न का आरोप लगाया था, जिस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसी तरह निगमकर्मी के आत्महत्या के प्रयास करने के मामले में अपर नगर आयुक्त की जांच रिपोर्ट भी जारी नहीं की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें