फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: कीठम-फरह के बीच रेल फाटक दो दिन बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। कीठम-फरह रेलखंड के आगरा-मथुरा सेक्शन में फाटक संख्या 518 पर मरम्मत कार्य के चलते 18 और 19 सितंबर को सड़क यातायात बंद रहेगा। इस दौरान इस मार्ग से आने-जाने वाले लोगों को वैकल्पिक रास्ते का इस्तेमाल करना होगा।
विज्ञापन


आगरा रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी संजय कुमार गौतम ने बताया कि रेल फाटक पर सुरक्षा की दृष्टि से जरूरी मरम्मत का काम सड़क यातायात रोककर ही किया जा सकता है। फाटक बंद रहने के दौरान वाहनों को फाटक संख्या 517 और टोल टैक्स के पास स्थित दीनदयाल धाम मार्ग आरओबी से होकर निकाला जाएगा। उन्होंने लोगों से वैकल्पिक मार्ग का इस्तेमाल कर रेल प्रशासन को सहयोग करने की अपील की।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें