फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेल ट्रैक की होगी मरम्मत, जनवरी तक बदला रहेगा विशेष ट्रेन का समय

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। कासगंज-कानपुर रेल ट्रैक मरम्मत के काम को लेकर ब्लॉक लेने का निर्णय लिया गया है। जिसके मद्देनजर जनवरी तक एक विशेष ट्रेन का समय बदला रहेगा। रेलवे ने इस विशेष ट्रेन की नई समय सारिणी जारी कर दी है।
विज्ञापन

कानपुर-अनवरगंज-फर्रुखाबाद रेलखंड पर ट्रैक रिन्यूवल का काम होगा। इसके मद्देनजर प्रतिदिन ब्लॉक लिया जाएगा। ब्लॉक के चलते ट्रेनों का आवागमन प्रभावित होगा। हालांकि रेल ट्रैक का समय परिवर्तित किया गया है जबकि अन्य ट्रेनों को कॉशन देकर निकाला जाएगा। ट्रेन संख्या 04133 का समय बदल दिया गया है।
यह ट्रेन कानपुर से प्रतिदिन दोपहर 1:10 बजे चलती है, जो फर्रुखाबाद को शाम 5:09 बजे पहुंचकर कासगंज की ओर आने वाली ट्रेनों से लिंक होती है, लेकिन अब इस ट्रेन का समय बदल दिया गया है। यह ट्रेन अब कानपुर से प्रतिदिन दोपहर 3:30 बजे चलेगी। इसके अलावा इस ट्रैक पर कासगंज की ओर आने वाली अन्य ट्रेनों के समय में भी आंशिक असर पड़ेगा क्योंकि कॉशन से ट्रेनें निकालने पर ट्रेनों की रफ्तार काफी धीमी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें