फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टेशनों को चमकाने में लगे रहे रेल कर्मचारी

Fri, 27 May 2016 12:59 AM IST
अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
रेलवे स्‍टेेेश्‍ान - फोटो : अमर उजाला ब्‍यूूराो
विज्ञापन
 रेल विभाग दो साल की उपलब्धियों को दर्शाने के लिए गुरुवार से रेल हमसफर सप्ताह मना रहा है। गुरुवार को स्वच्छता दिवस में स्टेशनों को चमकाया गया। अधिकारियों ने स्टेशन, ट्रेन और कैंटीन में खानपान में सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। उन्हें कई स्थानों पर खामियां भी मिलीं।
विज्ञापन

स्वच्छता दिवस में आगरा कैंट, आगरा फोर्ट, ईदगाह, राजा की मंडी, कीठम स्टेशन, अछनेरा समेत आगरा मंडल के स्टेशनों पर साफ सफाई करवाई गई। इसके लिए हर स्टेशन पर एक अधिकारी को तैनात किया गया था। आगरा कैंट स्टेशन पर मंडल रेल प्रबंधक प्रभाष कुमार ने ट्रेनों में यात्रियों से परेशानियां पूछीं। कैंटीन में पहुंचकर साफ सफाई का जायजा लिया। इसी तरह एडीआरएम एसपी सिंह ने आगरा फोर्ट स्टेशन पर सफाई करवाई। इस दौरान अधिकांश पानी के प्याऊ की टोंटियां ही गायब मिलीं। उन्होंने पानी की समस्या पर नाराजगी जताई। आरपीएफ के कमांडेंट विवेक सागर, इंस्पेक्टर बीपी सिंह, अर्चना सिंह समेत अन्य आरपीएफ कर्मचारियों ने स्टेशन पर सफाई अभियान में सहयोग किया। पीआरओ भूपिंदर ढिल्लन ने कीठम स्टेशन पर सफाई करवाई। उन्होंने बताया कि सप्ताह में 27 को सत्कार दिवस, 28 को सेवा दिवस, 29 को सतर्कता दिवस, 30 को सामंजस्य, 31 को संयोजन और एक जून को संचार दिवस मनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें