फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान आंदोलन: पांच ट्रेनों को पंजाब में रोका, आगरा से दिल्ली रूट की बसें भी रहीं बंद

Sat, 27 Mar 2021 12:07 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
आईएसबीटी आगरा
विज्ञापन

आगरा में किसान आंदोलन का असर ट्रेन और बस सेवाओं पर भी पड़ा। शुक्रवार को पंजाब से आगरा आने वाली पांच स्पेशल ट्रेनें शाम आठ बजे तक विभिन्न स्टेशनों पर रोकनी पड़ीं। वहीं आगरा से एनएच-2 होकर जाने वाली बसों का संचालन सुबह से ही बंद हो गया। इस कारण यात्रियों को दिल्ली की बसों के लिए भटकना पड़ा। 

विज्ञापन


किसान आंदोलन के कारण आईएसबीटी और ईदगाह बस स्टैंडों से वाया मथुरा होकर दिल्ली जाने वाली पांच बसें ही सुबह जा सकीं, वह भी किसानों के जाम में फंस गईं। इसके बाद परिवहन अधिकारियों ने इस रूट से बसों का संचालन बंद कर दिया। अन्य बसों को वाया यमुना एक्सप्रेसवे होकर गुजारा गया। लेकिन यमुना एक्सप्रेसवे से भी सिर्फ 35 बसें ही जा सकीं। 

त्योहार के कारण भीड़ ज्यादा होने के कारण यात्रियों को बसों का दो से तीन घंटे तक इंतजार करना पड़ा। शुक्रवार को ईदगाह और आईएसबीटी पर यात्री बसों का इंतजार करते दिनभर नजर आए। एआरएम आगरा फोर्ट जयकरन सिंह ने बताया कि वाया मथुरा होकर दिल्ली जा रही बसों के फंसने के बाद इस रूट पर बसें नहीं भेजी गईं। एक्सप्रेसवे होकर बसों का संचालन किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

घर लौटना पड़ा
बालूगंज निवासी रितु श्रीवास्तव ने कहा कि ईदगाह बस स्टैंड पर दिल्ली के लिए बस नहीं मिली। परिवार के साथ जाने के लिए निकले थे, वापस घर जाना पड़ा। यात्री देवेश कुमार ने कहा कि परिवार के साथ होली पर घर जाने को निकले थे, लेकिन बस दो घंटे बाद मिली है। यह भी बाहर की बस है।

बस स्टैंड पर नहीं मिली बस
यात्री विशाल ठाकुर ने कहा कि सुबह 11 बजे आईएसबीटी पर बस पकड़ने आया था मगर यहां दोपहर एक बजे तक बस नहीं मिली। अब रोडवेज की बस से वाया यमुना एक्सप्रेसवे होकर जाना पड़ेगा। 

शाम सात बजे तक जहां की तहां खड़ी रहीं ट्रेनें
अमृतसर से नांदेड़ जाने वाली अमृतसर-नांदेड़ स्पेशल ट्रेन को फगवाड़ा जंक्शन पर रोका गया। यह ट्रेन सुबह 9:30 बजे से शाम सत बजे तक फगवाड़ा पर खड़ी रही। झेलम स्पेशल एक्सप्रेस को बरारा स्टेशन पर खड़ा किया गया। ऊधमपुर-दुर्ग स्पेशल ट्रेन को खन्ना स्टेशन पर रोका गया तो मालवा एक्सप्रेस को शाम चार बजे से मुकैरिया स्टेशन पर ही रोक दिया गया। 

पश्चिम स्पेशल एक्सप्रेस को भी शाम सात बजे के बाद रवाना किया जा सका। इन सभी ट्रेनों का ठहराव आगरा कैंट व मथुरा में है। आगरा से इन ट्रेनों से सफर करने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। शाम सात बजे के बाद ही ट्रेनों को निकाला जा सका। उधर, आंदोलन के कारण 150 से अधिक यात्रियों ने अपने आरक्षण भी निरस्त करवाए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें