फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: गैस एजेंसियों से लेकर गोदामों तक छापे, 10 टीमें लगीं

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। गैस सिलिंडर की कालाबाजारी और अवैध भंडारण की रोकथाम के लिए शनिवार को संयुक्त टीमों ने ट्रांस यमुना, ताजगंज से लेकर खेरागढ़ और किरावली तक छापामारी की। हालांकि उनके हाथ कुछ नहीं लगा। डीएम अरविंद बंगारी के निर्देश पर पुलिस और प्रशासन की 10 से अधिक टीमें तैनात की गई हैं।
विज्ञापन

जिला पूर्ति अधिकारी आनंद कुमार ने बताया कि घरेलू गैस की दिक्कत नहीं है। लेकिन, लोग घबराकर ओवर बुकिंग करा रहे हैं। जिनका समय अंतराल पूरा नहीं हुआ वह भी बुकिंग के लिए कॉल कर रहे हैं। जिस वजह से गैस को लेकर अफरा-तफरी है। उन्होंने बताया कि पूर्ति निरीक्षक, पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीमों द्वारा सभी जगह जांच कराई जा रही है।

पुलिस उगलवा सकती है कालाबाजारी का राज
- नूरी दरवाजा स्थित एक डेयरी में शुक्रवार को पूर्ति विभाग ने छापा मारकर 42 खाली व्यावसायिक सिलिंडर जब्त किए थे। शनिवार को इस मामले में प्राथमिकी दर्ज हो गई। बरामद हुए सिलिंडर भारत और एचपी कंपनी के थे। पूर्ति अधिकारी ने बताया कि जिन एजेंसियों से सिलिंडर लेना आरोपी ने बताया है, वह बंद हो चुकी हैं। ऐसे में कालाबाजारी के लिए आए यह सिलिंडर किस एजेंसी से आए थे। पुलिस जांच में स्थिति साफ होगी। पुलिस चाहे तो आरोपी से पूछताछ में यह राज उगलवा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें