आगरा। नेशनल चैंबर ऑफ इंडस्ट्रीज एंड कॉमर्स, यूपी, आगरा के वर्ष 2026-27 के वार्षिक चुनाव शनिवार को वाटरवर्क्स चौराहा स्थित अग्रवन में संपन्न हुए। अध्यक्ष पद के लिए हुए बेहद कांटे के मुकाबले में मनोज बंसल ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी मनोज कुमार गुप्ता को मात्र 19 वोटों के अंतर से पराजित कर जीत का परचम लहराया।
चुनाव समिति के अध्यक्ष मनीष अग्रवाल ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए कुल 1097 वोट पड़े। इनमें से मनोज बंसल को 558 मत प्राप्त हुए, जबकि मनोज कुमार गुप्ता को 539 वोट मिले। सुबह 10:30 बजे से भारी उत्साह और गहमागहमी के बीच शुरू हुआ मतदान दोपहर 3 बजे तक चला। शाम 4 बजे मतगणना शुरू हुई और करीब 7 बजे परिणाम घोषित किए गए।
उपाध्यक्ष और कोषाध्यक्ष पद के नतीजे
उपाध्यक्ष के दो पदों पर अंबा प्रसाद गर्ग (670 मत) और नितेश अग्रवाल (665 मत) ने दूसरी बार बाजी मारी है। वहीं, तीसरे दावेदार गिरीश चंद गोयल को 367 मतों से संतोष करना पड़ा। कोषाध्यक्ष पद के लिए विनय मित्तल ने 623 मत प्राप्त कर अपने प्रतिद्वंद्वी सतीश अग्रवाल (472 मत) को बड़े अंतर से शिकस्त दी।
समूहों में कहीं मुकाबला, कहीं निर्विरोध चयन
कार्यकारिणी सदस्यों के लिए समूह संख्या 3 में राजेश अग्रवाल व राजकुमार भगत ने जीत हासिल की। वहीं, समूह संख्या 9 में नितिन अग्रवाल, दिनेश अग्रवाल और केशव दत्त गुप्ता विजयी रहे।
निर्विरोध चुने गए सदस्य:
कई समूहों में उम्मीदवारों का चयन निर्विरोध हुआ, जो इस प्रकार हैं:
समूह 1: राकेश सिंघल, विवेक मित्तल
समूह 2: संजीव गुप्ता, शलभ गर्ग
समूह 4: गोमित जैन, कुलदीप कोहली, नारायण भरानी, रंजीत सामा, तरुण अग्रवाल
समूह 5: सुशील बंसल, विजय कुमार गुप्ता
समूह 6: अंबुज गोयल, संजीव अग्रवाल, शंभू अग्रवाल, विजय कुमार जैन
समूह 7 व 8: अनूप गोयल (समूह 7), प्रशांत मित्तल (समूह 8)
समूह 10 व 11: मोहित गर्ग व राजेंद्र अग्रवाल (समूह 10), अनिल अग्रवाल (समूह 11)
समूह 12, 13 व 14: मयंक अग्रवाल, सचिन सारस्वत (समूह 12), देवेंद्र गोयल, डीजी मित्तल, मयंक अग्रवाल, विकास मित्तल (समूह 13) और अनुज विकल (समूह 14)
अनुशासन और एकजुटता की जीत
निवर्तमान चैंबर अध्यक्ष संजय गोयल ने नवनिर्वाचित टीम को बधाई देते हुए कहा कि यह चुनाव चैंबर के अनुशासन और एकजुटता की जीत है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि नई टीम संस्था को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगी।
ये रहे मौजूद:
चुनाव प्रक्रिया के दौरान चुनाव समिति के सह-अध्यक्ष श्रीकिशन गोयल, राजकुमार अग्रवाल, सीताराम अग्रवाल, अनिल वर्मा, महेंद्र सिंघल, शलभ शर्मा सहित पूर्व अध्यक्ष योगेंद्र कुमार सिंघल, केके पालीवाल, अमर मित्तल, राजीव अग्रवाल और नरेंद्र सिंह मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
मनोज बंसल एवं अन्य विजेता पदाधिकारी।