फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देह व्यापार की सूचना पर छापा, तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
देह व्यापार की सूचना पर छापा, तीन गिरफ्तार
विज्ञापन

कासगंज। शहर की गंगेश्वर कॉलोनी में शनिवार रात देह व्यापार की सूचना पर पुलिस ने छापा मारा। पुलिस ने मौके से दो महिला और एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। सीओ ने मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए हैं। देह व्यापार के तार बुलंदशहर जिले से जुड़े हुए हैं।
विज्ञापन

देर रात सीओ सिटी दीप कुमार पंत को सूचना मिली कि गंगेश्वर कॉलोनी में देह व्यापार के लिए बाहर से महिलाएं बुलाई जाती हैं। यहां काफी समय से देह व्यापार हो रहा है। सीओ सिटी ने कोतवाली पुलिस के साथ मौके पर छापा मारा तो उन्हें दो महिलाएं और एक युवक मिला। पूछताछ में पता चला कि देह व्यापार से जुड़ा व्यक्ति बुलंदशहर जिले का रहने वाला राजेश है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही पूरे रैकेट का पर्दाफाश किया जाएगा। इस संबंध में सीओ सिटी दीप कुमार पंत ने बताया कि तीनों के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें