फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: राहुल गांधी को भगवान राम के रूप में दिखाने से आक्रोश, सोशल मीडिया पर पोस्ट डाल पुलिस में शिकायत का दावा

Sun, 05 Oct 2025 12:06 AM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

सोशल मीडिया पर पोस्ट करने वाले युवक का दावा है कि होर्डिंग में राहुल गांधी के हाथ में धनुष-बाण दिखाया गया है। रावण का चित्र साथ में लगाया गया है, जिस पर चुनाव आयोग, ईडी, सीबीआई, भ्रष्टाचार और जंगलराज जैसे शब्द लिखे हैं। 
विज्ञापन
राहुल गांधी के खिलाफ युवक ने की शिकायत। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में कांग्रेस नेता राहुल गांधी और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के खिलाफ पुलिस से शिकायत की गई है। ग्राम आबिदगढ़ निवासी नितेश भारद्वाज ने बताया कि लखनऊ में कांग्रेस की छात्र इकाई एनएसयूआई के प्रदेश उपाध्यक्ष आर्यन मिश्रा की ओर से लगाए गए एक होर्डिंग में राहुल गांधी और अजय राय को भगवान राम-लक्ष्मण के रूप में दिखाया गया है। इससे उनकी धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है। 
विज्ञापन


नितेश भारद्वाज ने आरोप लगाते हुए थाना खंदौली मे तहरीर दी है। इस बारे में जानकारी का वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया है। हालांकि पुलिस ने तहरीर मिलने से इंकार किया है। नितेश भारद्वाज का दावा है कि इस होर्डिंग में राहुल गांधी के हाथ में धनुष-बाण दिखाया गया है। रावण का चित्र साथ में लगाया गया है, जिस पर चुनाव आयोग, ईडी, सीबीआई, भ्रष्टाचार और जंगलराज जैसे शब्द लिखे हैं। 

उनका आरोप है कि सोशल मीडिया पर राहुल गांधी के मांसाहारी भोजन करने वाले रूप में तस्वीरें होने के बाद भगवान राम का रूप धारण करना और हाथ में शिव का धनुष-बाण लेना सनातनी भावनाओं के लिए अपमानजनक है। शिकायतकर्ता ने प्रशासन से कानूनी कार्रवाई की मांग की है। अखिल भारत हिंदू महासभा के पदाधिकारी संजय जाट ने बताया कि कांग्रेस नेता को भगवान के रूप में दिखाने से उनकी धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है। हालांकि एसीपी एत्मादपुर देवेश सिंह ने बातया कि मामले में शिकायत नहीं मिली है। अगर तहरीर आएगी तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


http://

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें