रैगिंग की घटना पर प्राचार्य डॉक्टर जीके अनेजा ने सभी फैकल्टी और सीनियर छात्रों के साथ एलटी वन में बैठक कर रैगिंग के प्रति जागरूक किया। उन्होंने सीनियरों से कहा कि रैगिंग की घटना हुई तो उनके अभिभावकों को बुलाया जाएगा। सस्पेंड भी किए जा सकते हैं।
इससे करियर चौपट हो जाएगा,माता-पिता के सपने टूट जाएंगे। उन्होंने जूनियर छात्रों से मित्रवत व्यवहार करने की सीख दी। इस घटना के बाद फ्रेशर पार्टी पर भी ग्रहण लग गया है। कालेज प्रशासन ने फ्रेशर पार्टी पर अभी रोक लगा दी है।
जूनियरों को दिए ग्रुप में जाने के निर्देश
रैगिंग से बचने के लिए एंटी रैगिंग सेल ने गाइड लाइन जारी की है। इसमें जूनियरों को अकेले कालेज में न घूमने, अपरिचित का फोन उठाने से बचने, अकेले न जाकर ग्रुप में जाने, सीनियरों के हास्टल के आसपास न जाने को कहा है। घटना पर एंटी रैगिंग सेल के हेल्प लाइन नंबर पर फोन करें।