किरावली। गांव जैंगारा में देव छठ के मेले के अवसर पर लंबी कूद प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता का शुभारंभ भाजपा नेता प्रमोद चाहर ने किया। अखवाई के राघवेंद्र ने प्रथम, अकोला के दिनेश ने द्वितीय और मसेल्या के यशपाल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
ग्राम प्रधान शिवराम ने विजेता राघवेंद्र को 2100, दिनेश को 1100 और यशपाल को 500 रुपये नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। वहीं, हेमंत चौधरी अरदाया ने प्रथम व द्वितीय विजेता को क्रमश: 2100 और 1100 रुपये अपनी ओर से प्रदान किए। इस दौरान पूर्व प्रधान सोनवीर सिंह, ओमवीर सिंह, केदार प्रधान अखवाई, ऋषिपाल चाहर, मुरारीलाल, भूपेंद्र आदि मौजूद रहे।