फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: कनिष्ठ बालक वर्ग में राघव, बालिका में अनिष्का अव्वल

Fri, 06 Feb 2026 03:12 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
टेबल टेनिस प्रतियोगिता
विज्ञापन
आगरा। कुलदीप गोयल की स्मृति में आयोजित दो दिवसीय अंतर विद्यालय टेबल टेनिस प्रतियोगिता का समापन बृहस्पतिवार को कमला नगर के सुमीत राहुल स्कूल में हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. बबीता सिंह चौहान, उद्यमी डॉ. रंजना बंसल, जिला टेबल टेनिस संघ के सचिव अलका शर्मा और चेयरपर्सन रेनू गोयल ने दीप प्रज्वलित कर किया।
विज्ञापन


प्रधानाचार्य रामानंद चौहान ने बताया कि जूनियर और सीनियर वर्ग में अंतर विद्यालय टेबल टेनिस प्रतियोगिता कराई गई। जिसमें शहर के 31 स्कूलों के 130 टेबल टेनिस खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। कनिष्ठ बालक सिंगल्स वर्ग में सुमीत राहुल गोयल स्कूल के राघव वशिष्ठ प्रथम, दिल्ली पब्लिक स्कूल के कियान ओबरॉय द्वितीय और एक पहल पाठशाला के आयुष तृतीय रहे।
कनिष्ठ बालिका वर्ग में श्रीराम सैनिटेरियल स्कूल की अनिष्का मिश्रा प्रथम, दिल्ली पब्लिक स्कूल की पहल गुप्ता द्वितीय और गायत्री पब्लिक स्कूल की इनाया फातिमा रही।
विज्ञापन

सीनियर बालिका वर्ग में श्रीराम सैनिटेरियल स्कूल की सुहानी अग्रवाल प्रथम, दिल्ली पब्लिक स्कूल की अनाया जैन द्वितीय और सेंट एंथनी स्कूल की आस्था सिंह तृतीय रहीं। सीनियर बालक वर्ग में सिम्बॉयजिया स्कूल के अमन माहेश्वरी प्रथम, सुमीत राहुल स्कूल के यज्ञ सिंह द्वितीय, प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल के गर्वित नागपाल तृतीय रहे।

ओपन गर्ल्स डबल में सेंट कॉनरेड्स स्कूल की श्रेया गुप्ता व ईशानवी प्रथम, सेंट एंथनी जूनियर कॉलेज की महिका माहेश्वरी व गौरी जैन द्वितीय, गायत्री पब्लिक स्कूल की एकांशी शुक्ला व आराध्या गुप्ता तृतीय रहीं। ओपन बालक डबल्स वर्ग में एक पहल पाठशाला के नितेश व सारिक प्रथम, सेंट पॉल स्कूल के आदित्य व एकांश द्वितीय, दिल्ली पब्लिक स्कूल के शिवेन व प्रद्युम्न तृतीय रहे।
वेदांशी पोद्दार और नैतिक माहेश्वरी को उभरते खिलाड़ी सम्मान से सम्मानित किया गया। इस दौरान कन्हैया गोयल, साहिबा गोयल, शौर्यदीप गोयल, मनोज बल, शालिनी असवानी, रवि अग्रवाल, विजय भार्गव, कल्पना सचदेवा, अवनीत सिंह, सीमा, सुरभि आदि मौजूद रहे।

टेबल टेनिस प्रतियोगिता

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें