फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: कैंसर केयर यूनिट में पहली बार हुई ब्रेन ट्यूमर की रेडियोथेरेपी, अब तक कुल 79 मरीजों को मिला इलाज

Tue, 03 Jun 2025 10:34 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

 एसएन मेडिकल कॉलेज में 4 सेमी से भी कम ट्यूमर की सटीक सिंकाई की गई। फरवरी में शुरू हुई इस यूनिट में अब तक कुल 79 मरीजों को इलाज मिला है। 


 
विज्ञापन
एसएन कॉलेज के कैंसर केयर यूनिट में ब्रेन ट्यूमर की रैडियोथेरेपी देने वाली चिकित्सकीय टीम। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज की कैंसर केयर यूनिट में ब्रेन ट्यूमर के मरीज की पहली बार रेडियोथेरेपी हुई है। 30 करोड़ रुपये की लागत से बनी यूनिट में अत्याधुनिक मशीनें और उपकरण लगे हैं। प्रदेश में यह सुविधा सिर्फ एसजीपीजीआई लखनऊ में ही उपलब्ध है। मरीजों को इलाज के लिए शहर से बाहर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
विज्ञापन


 

कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ. सुरभि गुप्ता ने बताया कि यूनिट में अत्याधुनिक लीनियर एक्सीलरेटर मशीन लगी है। इस मशीन से दिमाग के 4 इंच से भी कम ट्यूमर की सटीक रेडियोथेरेपी संभव है। इससे आसपास के स्वस्थ ऊतकों को नुकसान नहीं पहुंचता है। साइडइफेक्ट भी नहीं होते हैं। पहली बार यहां स्टीरियोटेक्टिक रेडियोथेरेपी तकनीकी से 32 साल के युवक के ब्रेन ट्यूमर को रेडियोथेरेपी दी गई है। यह करीब छह सप्ताह तक चलेगी।

 
विज्ञापन

विभागाध्यक्ष डॉ. अशोक आर्या ने बताया कि यूनिट में शरीर के किसी भी अंग में कैंसर की रेडियोथेरेपी संभव है। बीती 5 फरवरी को शुरू हुई यूनिट में अब तक 79 मरीजों की रेडियोथेरेपी हो चुकी है। ब्रेन की नहीं हुई थी। प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता ने बताया कि यूनिट में बेहद रियायती दर पर कैंसर के मरीजों की रेडियोथेरेपी हो रही है। इसके लिए मरीजों को अब लखनऊ और दिल्ली जाने की जरूरत नहीं है। टीम में डॉ. विंध्यवासिनी पांडेय, डॉ. अजय श्रीवास्तव, डॉ. विकास गुप्ता, डॉ. ऐशना, डॉ. जरीन हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें