आगरा। एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम स्थित टेबल टेनिस हॉल में शनिवार को माध्यमिक टेबल टेनिस बालक वर्ग की जनपदीय प्रतियोगिता आयोजित की गई। तीनों आयु वर्गों में राधावल्लभ इंटर कॉलेज के खिलाड़ियों ने खिताबी जीत दर्ज की। एमडी जैन कॉलेज उपविजेता रहा।
अंडर-14 बालक वर्ग के फाइनल में राधावल्लभ इंटर कॉलेज ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय मॉडल इंटर कॉलेज, मिढ़ाकुर को 2-0 से हराया। अंडर-17 बालक वर्ग में राधावल्लभ इंटर कॉलेज ने एमडी जैन इंटर कॉलेज को 2-1 से शिकस्त दी। अंडर-19 बालक वर्ग में भी राधावल्लभ इंटर कॉलेज के खिलाड़ियों ने एमडी जैन को 2-1 से हराकर विजेता ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।
खेल का संचालन निर्णायक जुनैद सलीम और आशुतोष तिवारी ने कराया। समापन पर रतन मुनि जैन इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य डॉ. पायल जैन, संयोजक विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रशांत चंद और जनपदीय क्रीड़ा सचिव डॉ. रीनेश मित्तल ने विजेता व उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। आगरा जिले की टीम अब मंडलीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेगी। इस दौरान पंकज कश्यप, रवि प्रकाश, अतुल सोलंकी, सुभाष चंद्र और केपी सिंह मुख्य रूप से उपस्थित रहे।