फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधार कार्ड संशोधन के लगी कतार: खंदारी केंद्र पर सुबह से शाम तक लाइन, महिलाएं और बुजुर्ग हो रहे परेशान

Wed, 11 Feb 2026 02:37 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आधार सेवा केंद्र पर आधार कार्ड में संशोधन कराने वालों की रोजाना भीड़ जुट रही है। लोगों का आधा दिन हेल्पडेस्क पर लाइन में ही खत्म हो जा रहा है। इसके बाद उन्हें समस्या समाधान कराने की जानकारी मिल पा रही है। 
 
विज्ञापन
आधार कार्ड संशोधन के लगी कतार - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के खंदारी स्थित आधार सेवा केंद्र पर आधार कार्ड में संशोधन कराने वालों की रोजाना भीड़ जुट रही है। लोगों का आधा दिन हेल्पडेस्क पर लाइन में ही खत्म हो जा रहा है। इसके बाद उन्हें समस्या समाधान कराने की जानकारी मिल पा रही है। फिर लंबी लाइन से गुजरकर मुश्किल ही केंद्र में जा पाते है। यदि जानकारी के अभाव में कोई कागज नहीं ला पाए तो दो से तीन दिन चक्कर काटने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन


मंगलवार सुबह से ही केंद्र पर आधार कार्ड बनवाने और संशोधन कराने के लिए बड़ी संख्या में लोग आए। दोपहर 12 बजे हाल यह था कि हेल्पडेस्क और टोकन वाले काउंटर पर टिनशेड से बाहर रोड तक कतार लगी थी। छोटे बच्चों को गोद में लिए महिलाएं और बुजुर्ग सबसे ज्यादा परेशान दिखे। बाहर पड़ी कुर्सियां महिलाओं और बच्चों से भरी पड़ी थीं। ऐसा ही हाल केंद्र के अंदर हर काउंटर का था।

विज्ञापन



एक-एक व्यक्ति का आधा दिन तो लाइन में लगकर हेल्पडेस्क तक पहुंचने और वहां से जानकारी लेने में ही निकल रहा था। महिला और पुरुषों के लिए एक ही लाइन की व्यवस्था है। कड़ी धूप भी महिलाएं और छोटे बच्चों को परेशानी कर रही थी।


आधा दिन बीत गया, कुछ पता नहीं चला
अवधेश यादव ने बताया कि बेटे का आधार कार्ड बनवाने आया हूं। उसका वोट बनाने के लिए मांगा जा रहा है। सुबह 9 बजे से लाइन में लगा हूं। प्यास लगी तो बेटे को अपनी जगह लाइन में लगाकर बाहर आया हूं। अब 12 तो बज गए। नया कार्ड बनवाने के लिए क्या करना होगा इसे जानने के लिए ही आधा दिन तो बीत गया। आगे और कितना समय लगेगा पता नहीं।
विज्ञापन


लाइन देख लग रहा शाम हो जाएगी
धौर्रा निवासी मधु का कहना है कि बच्ची के आधार कार्ड में मोबाइल नंबर बदलवाना है। स्कूल वाले मांग रहे हैं। आज दूसरा दिन है। सुबह 10 बजे की आई हूं और डेढ घंटे से लाइन में लगी हूं। अभी काउंटर तक पहुंच नहीं सकी हूं। लाइन देखकर लग रहा शाम तक नंबर आएगा। इसके बाद अंदर भी काम हो पाएगा या नहीं पता नहीं। कहीं अगले दिन न आना पड़े।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें