फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: दो सेट में आएंगे प्रश्नपत्र, एक हुआ लीक तो दूसरे से होगी परीक्षा

Tue, 18 Feb 2025 11:06 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट सभागार में यूपी बोर्ड परीक्षा के संबंध में बैठक लेते डीएम व मौजूद अन्य अधिकारी। स्रो
विज्ञापन
मैनपुरी। यूपी बोर्ड परीक्षा में पहली बार परीक्षा केंद्रों पर एक विषय के दो प्रश्नपत्र भेजे जाएंगे। मैनपुरी सहित प्रदेश के 17 जिलों को अति संवेदनशील श्रेणी में रखा गया है। इसके चलते यहां यह व्यवस्था की गई है। डीएम अंजनी कुमार सिंह ने अधिकारियों के साथ मंगलवार को बैठक की। इसमें निर्देश दिए कि सभी अधिकारी परीक्षा को शांति पूर्वक नकल विहीन कराना सुनिश्चित करें। गड़बड़ी करने वालों को जेल भेजा जाएगा। उन्होंने बताया कि नकल अध्यादेश के तहत गड़बड़ी करने वालों पर एक करोड़ का जुर्माना तथा आजीवन कारावास की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा केंद्र पर दो स्ट्रांग रूम बनाए गए हैं। स्ट्रांग रूम नंबर एक में प्रश्नपत्र रखे जाएंगे और स्ट्रांग रूम नंबर दो में उत्तर पुस्तिकाएं रखवाई जाएगी । स्ट्रांग रूम नंबर 1 जिसमें प्रश्नपत्र रखवाए जाएंगे में 4 अलमारी की व्यवस्था की गई है। अलमारी नंबर 1 में प्रथम पाली के हाई स्कूल और इंटरमीडिएट के प्रश्न पत्र रखे जाएंगे।
अलमारी नंबर दो में द्वितीय पाली के प्रश्नपत्र रखे जाएंगे। अलमारी नंबर एक और दो डबल लॉक होंगी। इसके प्रथम लोक की चाबी केंद्र व्यवस्थापक के पास रहेगी । जबकि दूसरे लॉक की एक चाबी वाह्य केंद्र व्यवस्थापक और दूसरी चाबी स्टेटिक मजिस्ट्रेट के पास रहेगी। अलमारी नंबर तीन में प्रतिदिन के बचे हुए प्रश्नपत्र रखे जाएंगे जबकि अलमारी नंबर चार में बोर्ड परीक्षा केंद्रों पर भेजे गए हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के अतिरिक्त प्रश्न रखे जाएंगे। यह अलमारी भी डबल लॉक होगी इसके पहले लॉक की दो चाबियां में से एक चाबी केंद्र व्यवस्थापक और दूसरी चाबी वाह्य और व्यवस्थापक पर रहेगी जबकि दूसरे लॉक की दोनों चाबियां क्षेत्रीय थानाध्यक्ष के पास रहेंगी। अलमारी नंबर चार को पूरी तरह से सील करके रखा जाएगा इस अलमारी का प्रयोग विशेष परिस्थिति में पेपर लीक अथवा अन्य कारणों के बाद सचिव माध्यमिक शिक्षा परिषद व जिलाधिकारी के निर्देश के बाद ही होगा । यूपी बोर्ड की परीक्षाएं 24 फरवरी से हैं। बोर्ड की ओर से जिले में प्रश्न पत्र आ चुके हैं। जीआईसी के डबल लॉकर रूम में रखे गए हैं।
विज्ञापन



बैठक में यह रहे मौजूद
कलेक्ट्रेट सभागार में हुई बैठक दो चरणों में हुई। पहली बैठक में केंद्र व्यवस्थापक, वाह्य केंद्र व्यवस्थापक, सचल दल मौजूद रहे। दूसरी बैठक में स्टेटिक, जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट के अलावा प्रशासन और पुलिस के अधिकारी मौजूद रहे। डीएम अंजनी कुमार सिंह, एसपी गणेश प्रसाद साहा, सीडीओ नेहा बंधु, राज्य पर्यवेक्षक राजकुमार, एडीएम रामजी मिश्रा व डीआईओएस सतीश कुमार, एडीआईओएस रघुराज सिंह पाल सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।


आंकड़ों पर एक नजर
94 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं जिले में
60516 विद्यार्थी यूपी बोर्ड की परीक्षा के लिए पंजीकृत हैं
29509 विद्यार्थी हाईस्कूल की परीक्षा देंगे।
30907 विद्यार्थी इंटरमीडिएट की परीक्षा देंगे।


छह माह तक सुरक्षित रखनी होगी रिकॉर्डिंग
बोर्ड परीक्षा के सभी केंद्रों के व्यवस्थापकों को निर्देश दिए गए हैं कि वॉयस रिकॉर्डर सीसीटीवी कैमरों की छह महीने तक रिकॉर्डिंग सुरक्षित रखी जाए। परीक्षा के दौरान होने वाली रिकॉर्डिंग स्कूलों का एक भी कोना इससे नहीं छूटना चाहिए।

डीएम ने यह आदेश भी दिए
- परीक्षा केंद्र की 100 मीटर की परिधि में अनधिकृत व्यक्ति का प्रवेश नहीं
- परीक्षा केंद्रों के एक किमी के दायरे में फोटोस्टेट, साइबर कैफे रहेंगे बंद
- 6 जोन, 20 सेक्टर में जिला विभाजित किया
- प्रत्येक जोन में 1-1 जोनल मजिस्ट्रेट और प्रत्येक सेक्टर में 1-1 सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात
- किसी भी परीक्षार्थी का अनुचित सामग्री, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस आदि के साथ केंद्र में प्रवेश नहीं
- स्ट्रांग रूम के सीसीटीवी 24 घंटे संचालित रहेंगे
- जिस दिन जिस विषय का पेपर हो उसी के पैकेट खोले जाएं, गलती से भी किसी दूसरे विषय का पेपर न खोला जाए
- परीक्षाएं 24 फरवरी से प्रारंभ होकर 12 मार्च 2025 तक सम्पन्न होंगी
- परीक्षा के दौरान कोई भी केंद्र व्यवस्थापक, कक्ष निरीक्षक मोबाइल का प्रयोग नहीं करेगा।




एसटीएफ करेगी निगरानी
पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद साहा ने कहा कि बोर्ड परीक्षा को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराना जिला, पुलिस प्रशासन की पहली प्राथमिकता है। प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर पर्याप्त पुलिस बल रहेगा। प्रश्न पत्र, स्ट्रांग रूम, संकलन केंद्र, परीक्षा केंद्र के आस-पास पुलिस की खुफिया नजर रहेगी। एसटीएफ, स्थानीय अभिसूचना इकाई भी परीक्षा पर पैनी नजर रखेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें