फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल चार्जर ने ली सिपाही की जान: बैरिक में लगा जोरदार करंट, उपचार के लिए ले जाते समय मौत

Sat, 24 Jun 2023 12:29 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

सिपाही थाना कोतवाली अवागढ़ में बनी बैरिक में रहता था। आज सुबह वो बिजली के बोर्ड से अपना मोबाइल चार्जर निकाल रहा था, तभी उसे करंट लग गया।
विज्ञापन
सिपाही का फाइल फोटो और जांच करते पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के एटा जिले में एक सिपाही की करंट लगने से मौत हो गई। सिपाही अपनी बैरिक में बोर्ड से मोबाइल चार्जर निकाल रहा था, उसी दौरान जोरदार करंट लगा। ये देख मौके पर मौजूद अन्य सिपाहियों ने बिजली काट दी, जिसके बाद उसे उपचार के लिए पास के ही अस्पताल ले जाया गया। सिपाही की गंभीर हालत होने पर आगरा रेफर कर दिया गया। उपचार के लिए ले  जाते समय सिपाही की रास्ते में मौत हो गई। 

विज्ञापन
Trending Videos

अवागढ़ थाना कोतवाली में लगभग एक वर्ष से तैनात सिपाही दलवीर सिंह यादव पुत्र रामजीवन सिंह निवासी नगला लालमन थाना उसराहार जिला इटावा को सुबह लगभग 10 बजे बैरिक में मोबाइल चार्जर निकालते समय करंट लग गया। वहां मौजूद अन्य सिपाहियों द्वारा दलवीर को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया गया था। 

पीएचसी पर प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति देख आगरा रैफर किया गया, लेकिन टूंडला से निकलते ही स्थित गंभीर होती देख एत्मादपुर स्थित एफएच मेडिकल कॉलेज में दिखाया गया, जहां आरक्षी को डॉक्टरों द्वारा मृत घोषित कर दिया गया। 
विज्ञापन

बताया गया है कि जिस दीवार पर बिजली का बोर्ड लगा था, वो दीवार पर बरसात के कारण काफी सीलन हो गई थी। वहीं जिस बैरक में दलवीर सिंह, सहित चार सिपाही और एक दारोगा रहते हैं। वह काफी पुराना और जर्जर हालात में है। दलवीर सिंह वर्ष 2005 में पुलिस में भर्ती हुए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें