फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में अब तक 206 लोगों को किया गया क्वारंटीन

विज्ञापन
09एमएनपी-05- नवोदय विद्यालय भोगांव में क्वारंटीन लोगों की जानकारी लेते डीएम व एसपी - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। जिले में कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए जिला प्रशासन ने अब तक घिरोर, करहल और मैनपुरी शहर में कुल 206 लोगों को क्वारंटीन किया है। इसमें से 63 लोगों को संस्थागत क्वारंटीन की श्रेणी में रखा है, जबकि 143 को होम क्वारंटीन किया गया है।
विज्ञापन

जिले में कोरोना वायरस को लेकर गंभीर श्रेणी के सर्वाधिक संदिग्ध घिरोर में मिले हैं। घिरोर से 39, करहल से 11 व मैनपुरी शहर से 13 लोगों को गंभीर श्रेणी के कारण संस्थागत क्वारंटीन हाउस में रखा गया है। जबकि सामान्य श्रेणी के तहत घिरोर से 59 व करहल से 84 लोगों की स्क्रीनिंग की गई। इन लोगों को होम क्वारंटीन किया गया है। गंभीर श्रेणी के 63 संदिग्धों में से बृहस्पतिवार तक 46 की स्वास्थ्य विभाग ने सैंपल भेज जांच कराई है। जिलाधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह का कहना है कि किसी को भी घबराने की जरूरत नहीं है। सभी लोग लॉकडाउन का पूरी तरह से पालन करें। स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन अपना काम कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें