ज्योंति। कस्बा ज्योंति में झोलाछाप खुलेआम क्लीनिक और हॉस्पिटल। संचालित कर रहे हैं। मरीजों को डेंगू बताकर उपचार के नाम पर ठगी की जा रही है। शिकायत के बाद भी स्वास्थ्य विभाग ध्यान नहीं दे रहा है। क्षेत्रीय लोगों ने कार्रवाई की मांग की।
कस्बा में 35 से अधिक डॉक्टर खुले आम क्लीनिक और डिस्पेंसरी संचालित कर रहे हैं। इनके पास ना कोई डिग्री है और ना कोई डिप्लोमा ना कोई रजिस्ट्रेशन। वे मरीजों को खुलेआम ड्रिप भी चढ़ा रहे हैं। कस्बे में लगभग आठ पैथोलॉजी सेंटर भी संचालित हो रहे हैं। इनके पास भी कोई रजिस्ट्रेशन नहीं है। बिना रजिस्ट्रेशन के ही जांच की जा रही है। झोलाछाप डॉक्टरों की मिली भगत से पैथोलॉजी संचालक डेंगू की रिपोर्ट जारी कर रहे हैं।
किराना स्टोर में चल रहा उपचार
नगर में कई जगह तो किराने की दुकान हैं इन पर उपचार चल रहा है। मरीजों को डेंगू बताकर उनसे मनमानी धनराशि उपचार के नाम पर वसूली जा रही है। शुक्रवार को झोलाछापों के उपचार के वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुए। इसमें लोगों द्वारा कार्रवाई की मांग की जा रही है।
पूर्व में कस्बे में कार्रवाई की गई थी। तीन लोगों को नोटिस भी जारी किए गए थे। इसके बाद भी यदि झोलाछाप सक्रिय हैं तो उन पर कार्रवाई की जाएगी।
डॉ. अजय कुमार, नोडल अधिकारी झोलाछाप