फरह में नहर किनारे चर रही बकरियों में से एक बकरी को अजगर ने पकड़कर मार डाला। जानकारी पर ग्रामीण मौके पर पहुंच गए, लेकिन डर के कारण दूर ही खड़े रहे। सूचना पर यूपी 100 पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। वन विभाग को सूचना दी गई, मगर कोई कर्मचारी नहीं पहुंचा। उधर, मौके पर बकरी को दबोचे बैठा अजगर लपककर सभी को डरा रहा था।
गांव मिर्जापुर निवासी ओमप्रकाश बघेल पुत्र नवल सिंह सोमवार की सुबह बकरियों को चराने नहर किनारे ले गया था। इसी दौरान वहां निकले अजगर ने एक बकरी की गर्दन दबोच ली। ऐसा होते देख दूसरी बकरियां भागीं तब ओमप्रकाश को जानकारी हुई।
हालांकि बकरी बड़ी होने की वजह से अजगर उसे निगल नहीं सका, लेकिन शरीर को ऐंठ कर बकरी को मार डाला। ग्रामीणों ने पुलिस को जानकारी दी, लेकिन मौके पर आए पुलिसकर्मी भी अजगर की दहशत की वजह से दूर खड़े हो गए।
ये भी पढ़ें: गांव में विशालकाय अजगर ने मचाई अफरा-तफरी, निगल गया घर के बाहर बंधी बकरी