फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: चारपाई पर सो रहे छात्र के बगल में आ गया 'विशालकाय मेहमान'...देखकर छूटे पसीने; गांव वालों की लग गई भीड़

Tue, 26 Aug 2025 09:33 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा के बरहन में एक छात्र की नींद जब खुली, तो चारपाई पर विशालकाय अजगर को देख पसीने छूट गए। उसकी चीख सुनकर परिवार के लोग आ गए। ग्रामीणों की मदद से परिजनों ने अजगर को पकड़कर जंगल में छोड़ दिया।
विज्ञापन
चारपाई पर आ गया अजगर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के बरहन में गांव गढ़ी खंजर में रविवार की रात चारपाई पर सो रहे छात्र मनीष कुमार (19) के बगल एक अजगर रेंगते हुआ पहुंच गया। करवट बदलने पर छात्र का हाथ अजगर पर पड़ा तो घबराकर उसकी नींद टूट गई। कमरे की लाइट जलाई तो देखा कि चारपाई पर उसके बगल अजगर लेटा था। घबराए छात्र ने परिजनों को जगा दिया।
विज्ञापन

विशालकाय अजगर के देख घरवालों के पसीने छूट गए। घरवालों का शोर सुनकर गांव वालों की भीड़ जुट गई। अजगर के पास जाने की कोई हिम्मत नहीं जुटा पा रहा था। पुलिस और वन विभाग को को सूचना दी गई। पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची, लेकिन सुबह तक वन विभाग की टीम नहीं पहुंची।

काफी इंतजार के बाद ग्रामीणों की मदद से परिजनों ने अजगर को पकड़कर जंगल में छोड़ दिया। मनीष कुमार ने बताया कि वह दयालबाग, आगरा में पॉलीटेक्निक का छात्र है। रविवार रात को गांव में कमरे में चारपाई पर सो रहा था। रात करीब 10 बजे करवट बदलने पर बगल में रेंगते हुए पहुंचे अजगर पर पड़ा तो वह घबरा गया।
विज्ञापन

रातभर अजगर की रखवाली करते रहे परिजन
परिजन रातभर जागकर अजगर की रखवाली करते रहे। सोमवार सुबह 9 बजे तक वन विभाग के किसी भी कर्मचारी के नहीं पहुंचने पर उसे पकड़कर जंगल में छोड़ दिया गया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें