फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विलंब के लिए उत्तरदायित्व निर्धारित किया जाए

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री जितिन प्रसाद ने बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट सभागार में विकास कार्यों की समीक्षा की। कुसमरा-रामनगर-सौंरिख मार्ग के तय समय में पूरा नहीं होने पर नाराजगी जताई। धनराशि अवमुक्त होने के बाद भी विद्युत पोल शिफ्ट नहीं करने पर जिम्मेदार उत्तरदायित्व निर्धारित करके कार्रवाई के निर्देश विद्युत निगम के अधिकारियों को दिए।
विज्ञापन

लोक निर्माण मंत्री ने सैफई-पतारा मार्ग पर रतिभानपुर रजवाहे और मद्दापुर से मिर्जापुर मार्ग पर लघु सेतु एवं पहुंच मार्ग के कार्यों में टेंडर की कार्रवाई नहीं होने पर संबंधित अभियंता की जिम्मेदारी तय कर स्पष्टीकरण लेेने को कहा। शीतला देवी मंदिर के समीप ईशन नदी पर बने सेतु के संपर्क मार्ग का कार्य पूर्ण कराने को कहा। किशनी, करहल, बेवर में अग्निशमन केंद्र एवं आवासीय भवन छह माह में पूरा कराने को कहा।
शिकोहाबाद-मैनपुरी-भोगांव राजमार्ग पर जरामई से ललूपुर तक बाईपास, भोगांव रोड पर रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज का निर्माण के लिए कार्ययोजना बनाकर भेजने, सिंधिया तिराहे से करहल चौराहे तक के रोड, शीतला देवी मंदिर से घंटाघर चौराहे तक के मार्ग का जीर्णोद्धार कराने, भैरव मंदिर पुलिया के निर्माण के साथ ही ट्रांजिस्ट हॉस्टल को सर्किट हाउस घोषित करने के प्रस्तावों को कार्य योजना में शामिल करने को कहा।
विज्ञापन

पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह, विधायक भोगांव रामनरेश अग्निहोत्री, डीएम अविनाश कृष्ण सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप चौहान, मुख्य अभियंता लोक निर्माण एसके अग्रवाल, अधीक्षण अभियंता लोक निर्माण डीएन राम मौजूद रहे।
लोक निर्माण मंत्री ने सैनिक स्कूल में निर्माणाधीन हॉस्टल का निरीक्षण किया। कार्यदायी संस्था के परियोजना प्रबंध से कहा कि निर्माण कार्य में प्रयोग की जा रही ईंट, सरिया दोयम दर्जे की है। दीवारों पर कई जगह सीलन है। नाराजगी जताते हुए कमियां दूर कराने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें