फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वोटों का अर्द्धशतक लगाने में छूटे प्रत्याशियों के पसीने

Tue, 10 Jan 2017 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो आगरा
विज्ञापन
चुनाव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जीत-हार का फैसला एक वोट में हो जाता है। मगर, ऐसे बहुत कम नेता रहे हैं, जिन्हें मतदाताओं ने दिल खोलकर वोट दिया हो। अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि वोटों का अर्द्धशतक लगाने में ही प्रत्याशियों के पसीने छूट गए। 1951 के पहले विधानसभा चुनाव से लेकर 2012 तक के चुनाव में सिर्फ 28 प्रत्याशी ऐसे जीते, जिन्हें 50 फीसदी या इससे अधिक वोट मिले। इसके अलावा अधिकांश जीतने वाले प्रत्याशियों का औसत 30 से 45 प्रतिशत वोट ही रहा है।
विज्ञापन

आजादी के बाद से प्रदेश में अब तक 16 बार विधानसभा चुनाव हो चुका है। इसमें जिले की विभिन्न विधानसभा सीटों पर 1918 प्रत्याशी अपना भाग्य आजमा चुके हैं। अब तक सबसे अधिक वोट वर्ष 1989 के चुनाव में फतेहपुर सीकरी से विधायक चुने गए चौधरी बदन सिंह (68.55) को मिले। 2012 के चुनाव में सबसे अधिक वोट बाह विधायक अरिदमन सिंह (54.07 प्रतिशत) को मिले। इसके अलावा पिछले चुनाव में जो भी प्रत्याशी जीते, वे 32 से 39 प्रतिशत वोटों में ही सिमट कर रह गए। सबसे कम प्रत्याशी 1957 के चुनाव में उतरे। तब सात विधानसभा सीटों पर कुल 31 प्रत्याशियों ने भाग्य आजमाया था। इसमें तीन सीटों के विजेताओं ने अर्द्धशतक लगाया। 1951 के पहले चुनाव में सात सीटों पर उतरे 67 प्रत्याशियों में से दो ही सीटों पर वोटों के अर्द्धशतक लगे।


इन चुनावों में एक भी अर्द्धशतक नहीं
2007, 2002, 1962

1989 में नौ में से छह सीटों पर अर्द्धशतक
फतेहाबाद, एत्मादपुर, दयालबाग, ईस्ट, खेरागढ़, सीकरी

वोट हासिल करने वाले टॉप 10 प्रत्याशी
वर्ष    प्रत्याशी    प्रतिशत
1989    बदन सिंह (फतेहपुर सीकरी)    68.55
1989    बहादुर सिंह (फतेहाबाद)    63.34
1951    बाबूलाल मित्तल (उत्तर)    62.30
1989    मंडलेश्वर सिंह (खेरागढ़)    61.36
1974    गुलाब सेहरा (पश्चिम)    60.76
1977    रिपुदमन सिंह (बाह)    60.54
1985    बहादुर सिंह (खेरागढ़)    59.72
1989    चंद्रभान मौर्य (एत्मादपुर)    58.40
1991    सत्यप्रकाश विकल (पूर्व)    57.81
1980    बदन सिंह (फतेहपुर सीकरी)    55.96

सबसे कम प्रतिशत पर जीतने वाले प्रत्याशी
1951 से 2012 के बीच हुए विधानसभा चुनाव में 13 ऐसे प्रत्याशी जीते, जिन्हें 30 प्रतिशत से भी कम वोट मिले। पहले विधानसभा चुनाव में तो फतेहाबाद सीट पर 20 प्रतिशत से भी कम वोट मिलने पर प्रत्याशी ने चुनाव जीता। 1967 के चुनाव में तीन सीटों पर 30 प्रतिशत से कम वोटों पर चुनाव जीते।
विज्ञापन
विज्ञापन


सबसे कम वोट हासिल करने
वाले 10 विजेता प्रत्याशी
वर्ष    प्रतिशत    प्रत्याशी
1951    19.05    गंगाधर (फीरोजाबाद/फतेहाबाद)
1957    20.21    राम सिंह (एत्मादपुर)
1967    24.46    आर दास (बाह)
1962    26.77    बनवारी लाल मित्तल (फतेहाबाद)
1967    26.88    आर सिंह (फतेहपुर सीकरी)
1962    27.14    मुल्तान सिंह (एत्मादपुर दक्षिण)
1969    27.54    हुकुम सिंह (पश्चिम)
1993    28.08    अरिदमन सिंह (बाह)
2002    28.32    रमेशकांत लवानिया (खेरागढ़)
1974    28.48    राजेंद्र प्रसाद दौनेरिया (फतेहाबाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें