फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘ठुमके’ भी चुनावी खर्च में शामिल होंगे

Tue, 10 Jan 2017 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो आगरा
विज्ञापन
डेमो प‌िक - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
चुनावी सभा या बैठक के दौरान मंच पर लगने वाले ‘ठुमके’ भी प्रत्याशी के चुनावी खर्च में शामिल होंगे। यदि नृत्य अश्लील हुआ तो संगीन धाराओं में कार्रवाई होगी। इसका फैसला वीडियो रिकॉर्डिंग के परीक्षण के बाद तय होगा।
विज्ञापन

चुनाव के दौरान मतदाताओं को रिझाने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपनाए जाते हैं। कहीं शराब बहाई जाती है तो कहीं वोटों के लिए नोट खपाए जाते हैं। कई प्रत्याशी मतदाताओं के मनोरंजन के लिए सभाओं और बैठकों में डांसर बुलाते हैं। आमतौर पर यहां सामान्य नृत्य होता है लेकिन कभी-कभी अश्लीलता की हदें पार हो जाती हैं। इस बार चुनाव आयोग काफी सख्त है। डांसर को होने वाले पेमेंट को भी चुनावी खर्च में शामिल किया जाएगा। इतना ही नहीं, यदि आर्केस्ट्रा का भी मंच पर बंदोबस्त होगा तो उसका भी खर्च जोड़ा जाएगा। इसकी निगरानी के लिए स्थानीय स्तर पर अधिकारियों द्वारा ऐसी गतिविधियों पर नजर रखने के लिए पुख्ता व्यवस्था की है। वीडियो निगरानी टीम के जरिये बैठकों और सभाओं की पूरी रिकॉर्डिंग कराई जाएगी। वीडियो अवलोकन टीम उक्त कार्यक्रम में की एक-एक गतिविधि का परीक्षण करेगी। साथ ही इसका हिसाब जोड़ेगी। ऐसे में प्रत्याशियों को सोच-समझ कर सभा या बैठक की व्यवस्था करनी होगी।

चुनाव प्रचार के दौरान प्रत्याशी द्वारा मत याचना के लिए जो भी खर्च किया जाएगा, वह निर्वाचन व्यय में जोड़ा जाएगा। डांस भी इसमें शामिल है।
- राकेश मालपाणी, उपजिला निर्वाचन अधिकारी

...तो भुगतना पड़ सकता है बर्थडे पार्टी का पूरा खर्चा
बर्थडे पार्टी या शादी समारोहों में यदि कोई प्रत्याशी शिरकत करता है तो उसे चुनावी चोला उतारना होगा। भूल से भी यदि चुनाव से संबंधित चर्चा छेड़ दी और इसकी वीडियो रिकॉर्डिंग प्रशासन तक पहुंच गई तो उस समारोह का पूरा खर्च प्रत्याशी के खाते में जुड़ जाएगा। ऐसे में प्रत्याशियों को निजी कार्यक्रमों में भी काफी सतर्कता बरतनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें