फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: पुतिन की भारत यात्रा से कितना फायदा...ई-वीजा सुविधा से ताज पर बढ़ेंगे रूसी सैलानी, पर्यटन को लगेंगे पंख

Sat, 06 Dec 2025 09:20 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमित कुलश्रेष्ठ, अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ताजमहल आने के बाद अमेरिकी पर्यटकों की संख्या में जबरदस्त उछाल आया था। ठीक उसी तरह रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन की भारत यात्रा और 30 दिनों की फ्री ई-वीजा सुविधा मिलने से ताजमहल पर रूसी पर्यटकों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है। 
 
विज्ञापन
पुतिन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पर्यटन उद्योग सालाना 34.7 फीसदी की रूसी पर्यटकों की संख्या में गिरावट से चिंता में था। पुतिन की यात्रा से ताज में सिर पर लाल टोपी लगाए रूसी पर्यटक ज्यादा संख्या में नजर आ सकते हैं।
विज्ञापन



 

ताजमहल पर सालाना 8 लाख से ज्यादा विदेशी पर्यटक आते हैं। इनमें रूसी पर्यटकों की संख्या 1,64,125 है। छह साल पहले वर्ष 2019 में रूसी पर्यटकों की संख्या 2.51 लाख तक थी लेकिन कोविड के कारण एकाएक गिरावट आई और उसके बाद रूसी पर्यटकों की संख्या घटकर 1.64 लाख ही रह गई। यह गिरावट लगभग 34.7% है। ताजमहल का दीदार करने के लिए आगरा आने वाले पर्यटकों में रूसी सैलानी 12वें नंबर पर हैं। इनके मुकाबले अमेरिका, ब्रिटेन, फ्रांस, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा के पर्यटकों की संख्या कहीं ज्यादा है।


 

27 दिन का ठहराव, 30 दिन का फ्री वीजा
पर्यटन मंत्रालय की वर्ष 2023-24 की रिपोर्ट के मुताबिक भारत में आने वाले रूसी पर्यटकों का औसत ठहराव करीब 27.5 दिनों का है। रूसी राष्ट्रपति पुतिन के साथ हुए समझौते में भारत सरकार ने 30 दिनों का फ्री ई-वीजा जारी करने की सुविधा देने की घोषणा की है। इससे भारत आने वाले रूसी पर्यटकों के लिए बेहद आसानी हो जाएगी। पर्यटन मंत्रालय की रिपोर्ट के मुताबिक करीब 79.7 फीसदी रूसी पर्यटक मनोरंजन, छुट्टियां बिताने, स्मारक देखने के लिए भारत आते हैं। करीब 11.2 फीसदी रूसी पर्यटक ही व्यापार के लिए आते हैं लेकिन वह भी ताजमहल समेत अन्य स्मारक देखने पहुंचते हैं।

 

पौने तीन लाख तक रूसी आते थे भारत
पर्यटन मंत्रालय की रिपोर्ट के मुताबिक वर्ष 2017 में 2.78 लाख रूसी पर्यटक भारत आए थे। साल 2018 में 2.62 लाख और 2019 में 2.51 लाख पर्यटक आए थे। उसके बाद से ही लगातार गिरावट आई और अब इनकी संख्या 1.64 लाख रह गई। जनवरी से मार्च के बीच इनमें से 41.4 फीसदी और अक्तूबर से दिसंबर के बीच 32.8 फीसदी रूसी सैलानी ताज देखने आते हैं।

 

इन देशों के पर्यटक ज्यादा आए
देश पर्यटक
बांग्लादेश 22.3%
यूएसए 17.8 %
यूनाइटेड किंगडम 9.7%
ऑस्ट्रेलिया 4.8%
कनाडा 4.1%

 

टूरिज्म गिल्ड के पूर्व अध्यक्ष राजीव सक्सेना ने बताया कि फ्री ई-वीजा सुविधा से ताज पर रूसी पर्यटकों की संख्या बढ़ने की पूरी उम्मीद है। ब्रिटेन के युवराज और अमेरिकी राष्ट्रपति के आने पर इन देशों के पर्यटक बढ़े थे। रूसी राष्ट्रपति की यात्रा से पर्यटकों में भरोसा जागेगा। आगरा में रूसी भाषा के 20 से ज्यादा गाइड हैं, जिनकी संख्या बढ़ रही है।
विज्ञापन

आगरा टूरिस्ट वेलफेयर चैंबर के अध्यक्ष प्रहलाद अग्रवाल ने बताया कि रूबल में व्यापार के दौरान रूसी पर्यटक आगरा आते थे। रूसी पर्यटक आगरा के हस्तशिल्प के शौकीन होते हैं। फ्री ई-वीजा सुविधा से रूसी पर्यटकों की संख्या निश्चित रूप से बढ़ेगी। इससे हस्तशिल्प की भी मांग बढ़ेगी। यह पर्यटन के लिहाज से बेहतर निर्णय है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें