फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुराने पन्नों से: जब इंदिरा गांधी की रिहाई के लिए समर्थकों ने विमान किया था हाईजैक, पढ़ें पूरा किस्सा

Mon, 20 May 2024 12:50 PM IST
अनुज कुमार यथार्थ मिश्रा, अमर उजाला, आगरा

सार

जब इंदिरा गांधी की रिहाई के लिए समर्थकों ने एक विमान को अगवा कर लिया था। इतना ही नहीं समर्थक भोलानाथ पांडे और देवेंद्र पांडे ने नकली पिस्तौल और क्रिकेट की गेंद से ही पूरे विमान को हाईजैक कर लिया था। 
विज्ञापन
पुराने पन्नों से - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छठवीं लोकसभा के चुनाव में मिली हार से कांग्रेस समर्थक बौखला गए थे। दरअसल, सत्ता में आई जनता पार्टी सरकार ने इंदिरा गांधी को गिरफ्तार कर लिया था। गुस्साए समर्थकों ने रिहाई की मांग को लेकर इंडियन एयरलाइंस का विमान हाईजैक कर लिया। 

विज्ञापन

घटना से तत्कालीन मोरारजी सरकार के हाथ-पैर फूल गए। किसी राजनेता की रिहाई के लिए विमान हाईजैक की यह भारत में पहली घटी थी। अमर उजाला में 22 दिसंबर 1978 को प्रकाशित खबर के अनुसार, जनता पार्टी सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को गिरफ्तार कर लिया था। 

इंदिरा की रिहाई की मांग को लेकर दो युवा कांग्रेसियों ने इंडियन एयरलाइंस का विमान हाईजैक कर लिया था। इस घटनाक्रम की मजेदार बात यह थी की कोलकाता से दिल्ली जाने वाले विमान को हाईजैक इंदिरा समर्थक भोलानाथ पांडे और देवेंद्र पांडे ने दो नकली पिस्तौल और क्रिकेट की गेंद के सहारे किया था।

दोनों अपहर्ता काफी कशमकश के बाद माने। उत्तर प्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री राम नरेश यादव के मनाने पर विमान के 132 बंधक बनाए यात्रियों और क्रू को रिहा कर दिया। विमान का दरवाजा खोलते ही अपहरणकर्ताओं ने इंदिरा गांधी जिंदाबाद के नारे लगाए। 
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने उनकी यह मांग स्वीकार कर ली कि उन्हें विमान से वाराणसी से लखनऊ लाया जाएगा। लखनऊ पहुंचने पर पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। यात्रियों में बिहार के खनन मंत्री पूरन चंद्र, बिहार विधानसभा के उपाध्यक्ष राधा नंदन झा, बिहार के सूचना निदेशक विश्व मोहन सिंह और पूर्व कानून मंत्री एके सेन जैसे विशिष्ट लोग थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें