मथुरा के नौहझील क्षेत्र में भाजपा सांसद हेमा मालिनी के काफिले के सामने आंधी से पेड़ टूटकर गिर गया। जिससे रास्ता बंद हो गया। भाजपा कार्यकर्ताओं और पुलिसकर्मियों ने पेड़ हटाकर काफिला निकाला।
रविवार को गांव मिट्ठोली में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जनसभा को आयोजन किया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सिने तारिका एवं भाजपा सांसद हेमा मालिनी के पहुंचते ही अचानक मौसम खराब हो गया।
इसके चलते सांसद हेमा मालिनी का संबोधन पूरा नहीं हो सका। आनन-फानन में सबका साथ, सबका विकास का नारा देते हुए उन्होंने दोबारा गांव में आने का वादा जनसभा के समापन की घोषणा कर दी।