फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्रग तस्करी: पंजाब पुलिस ने दवा माफिया के आवास पर मारा छापा, सात घंटे चली कार्रवाई

Thu, 06 Aug 2020 12:08 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

  • कार्रवाई के दौरान पुलिस को नौ तरह की दवाएं मिली, जांच को लिए गए नमूने
  • बेसमेंट में बने दो गोदाम में लगभग 300 कार्टन दवाएं मिलीं
विज्ञापन
दवा माफिया विक्की अरोड़ा का मकान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में दवा माफिया जितेंद्र अरोड़ा उर्फ विक्की के कमला नगर स्थित आवास पर पंजाब पुलिस ने बुधवार को छापा मारा। यहां बेसमेंट में दो गोदाम मिले, यह दवाओं से भरे हुए थे। यहां से 300 कार्टन दवाएं बरामद हुई हैं। विक्की अरोड़ा इनके बिल नहीं दिखा पाया है। नौ दवाओं के नमूने लेकर जांच को भेज दिए हैं। 

विज्ञापन


पंजाब पुलिस विक्की अरोड़ा को साथ लेकर तड़के थाना न्यू आगरा पहुंची। यहां स्थानीय महिला पुलिस को साथ लेकर तेज नगर स्थित घर पर साढ़े आठ बजे पहुंची। विक्की अरोड़ा की निशानदेही पर बेसमेंट में दो गोदाम के ताले खुलवाए। इसमें दवाएं भरी हुई थी। 


ड्रग विभाग की टीम ने कार्टन खोले तो इसमें एंटीबायोटिक, इंजेक्शन, स्टेरॉयड, त्वचा रोग की ऑइनटमेंट समेत नौ तरह की दवाएं थीं। इनकी कीमत 70-80 लाख रुपये है। इन गोदाम का लाइसेंस मांगा तो यह श्रीकृष्णा एजेंसी के नाम से पंजीकृत था, लेकिन दवाओं के बिल नहीं दिखा पाए। दवा माफिया को नोटिस देकर इनके बिल प्रस्तुत करने को कहा जाएगा। 

विज्ञापन

ड्रग इंस्पेक्टर राजकुमार शर्मा ने बताया कि बेसमेंट में दो गोदाम में लगभग 300 कार्टन दवाएं मिली हैं। गोदाम का लाइसेंस है, लेकिन यह कहां से खरीदी गई हैं, इनके बिन नहीं मिले हैं। एंटीबायोटिक, ऑइंटमेंट, दर्द निवारक दवाओं समेत नौ नमूने लेकर लैब में जांच कराने के लिए भेजे जा रहे हैं। 

दवा माफिया के तीन गोदाम, एक अवैध, 20 करोड़ की दवाएं मिली

पंजाब पुलिस की रिमांड में दवा माफिया विक्की एक-एक कर राज उगल रहा है। 25 जुलाई से अब तक इसके तीन गोदाम पकड़ में आ चुके हैं, इसमें से एक अवैध है। इनमें लगभग 20 करोड़ रुपये की दवाएं मिल चुकी हैं। पहली बार पंजाब पुलिस ने 25 जुलाई को छापा मारकर कमला नगर के प्रोफेसर कॉलोनी में स्थित गोदाम पकड़ा था, इसमें चार तरह की 1.20 लाख टैबलेट नशे की मिली थी। 

दूसरी बार 28 जुलाई को पंजाब पुलिस आई तो इसके ठीक घर के सामने गोदाम मिला, यहां चार हॉल में 1200 कार्टन होने की उम्मी है। इसमें करीब 15 करोड़ की दवाएं होने का अनुमान है। इस गोदाम का विक्की अरोड़ा पर लाइसेंस नहीं है। यह दोनों गोदाम अभी सील हैं। पंजाब पुलिस का कहना है कि अभी इसके और गोदाम होने की आशंका है, लेकिन सभी की जानकारी नहीं दे रहा है।
विज्ञापन

सात घंटे तक चली कार्रवाई

पंजाब पुलिस और ड्रग विभाग की कार्रवाई सात घंटे तक चली। पंजाब पुलिस तीन वाहनों में विक्की अरोड़ा को साथ लेकर आए। थाना न्यू आगरा से महिला पुलिस भी साथ में ली। साढ़े आठ बजे से गस्त्रोदाम खोलकर जांची और साढ़े तीन बजे तक कार्रवाई चलती  रही। इसमें कार्टन उठवाने के लिए बाहर से मजदूरों को भी बुलाना पड़ा। 
 
नशे के कारोबार में अब तक कार्रवाई
25 जुलाई: प्रोफेसर कॉलोनी में गोदाम मिला, सवा लाख नशे की दवाएं मिली। गोदाम सील है।
26 जुलाई: जय हनुमान फार्मा के संजय प्लेस गोदाम पर छापा, बंद मिला। फर्जी मिली फर्म। 
28 जुलाई: प्रोफेसर कॉलोनी में दूसरा गोदाम मिला, इसमें 15 करोड़ की दवाएं मिली, गोदाम सील है।
03 अगस्त: जय हनुमान फार्मा और विक्की अरोड़ा को दवा देने वाली दिल्ली की न्यूटेक हेल्थकेयर और रिडले लाइफ साइंस कंपनी को नोटिस
पांच अगस्त: तेज नगर कमला नगर में बेसमेंट में गोदाम मिला, 300 कार्टन में दवाएं मिली, बिल नहीं मिले।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें