फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवर को पांच जूते मारने की सजा: भाभी से गंदी हरकत करने पर पंचायत का फैसला, फिर आगे ऐसा होगा...नहीं करेंगे यकीन

Tue, 30 Apr 2024 02:51 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

घर में बदनामी न हो इसलिए पुलिस में छेड़खानी का मामला दर्ज नहीं कराया गया। पंचायत ने सजा सुना दी कि भाभी देवर में पांच जूते मारेगी। पुलिस और पंचायत के बाद हुई बदनामी आहत महिला ऐसा कदम उठाएगी किसी को यकीन भी नहीं हो रहा है। 

 
विज्ञापन
देवर को पांच जूते मारने की सजा - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एटा के थाना कोतवाली देहात के एक गांव में एक महिला ने रविवार शाम फंदा लगाकर जान दे दी। उसके पति व भाई ने चचेरे देवर पर छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया। बताया कि इसी छेड़छाड़ से परेशान होकर उसने यह कदम उठा लिया। एक दिन पहले पुलिस से भी शिकायत की गई, कोई कार्रवाई नहीं हुई। गांव में पंचायत हुई, इसमें आरोपी को पांच जूते मारने का फरमान सुनाया गया, लेकिन वह भाग गया।
विज्ञापन


पति ने बताया कि वह मेहनत-मजदूरी करके घर चलाता है। शनिवार की देर शाम गांव में ही रहने वाला चचेरा भाई पत्नी को घर में अकेला देख कमरे में घुस गया और छेड़छाड़ करने लगा। जिसका विरोध करते हुए वह कमरे से निकल आई और बाहर से कुंडी लगाकर उसको अंदर बंद कर दिया। उसके बाद सास को बुलाकर लाई। उन्होंने जैसे ही कमरा खोला, देवर दोनों को धक्का मारकर वहां से भाग गया। महिला ने सारी जानकारी मुझको दी। मैंने रविवार की सुबह मरथरा चौकी पर पहुंचकर तहरीर दी।

 

सजा सुनते ही भाग गया देवर 
मामले की जांच करने के लिए पुलिस गांव में पहुंची तो पूर्व प्रधान व अन्य लोगों ने समझा-बुझाकर मामला शांत करा दिया। पति ने बताया कि पंचायत बुलाई गई, जिसमें तय किया गया कि महिला देवर के सिर पर पांच जूते मारेगी। अगर आगे से यह हरकत बंद नहीं करता है तो पुलिस में शिकायत कर उसे जेल भेजा जाएगा। यह सुनकर देवर वहां से भाग गया। 
 
विज्ञापन

आहत भाभी ने उठाया खौफनाक कदम
महिला इस पूरे घटनाक्रम से अपमानित और आहत थी। रोती हुई घर चली गई। शाम को जब घर पर कोई नहीं था तो उसने खुद को कमरे में बंद कर लिया और साड़ी का फंदा बनाकर पंखे से लटक गई। मैंने दरवाजा खोला तो सांसें चल रही थीं। उसे लेकर निजी चिकित्सक के यहां पहुंचा। जहां उसको मृत घोषित कर दिया गया।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें