फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: व्यवधान करने वालों को शांतिभंग में पाबंद करें

Sat, 28 Sep 2024 04:22 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
व्यवधान करने वालों को शांतिभंग में पाबंद करें
विज्ञापन


- डीएम और एसपी ने थाना समाधान दिवस में शिकायतें सुनीं

संवाद न्यूज एजेंसी

मैनपुरी। जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह ने पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार के साथ शनिवार को थाना समाधान दिवस में थाना दन्नाहार और करहल में पीडि़तों की शिकायतेें सुनीं। कहा कि भूमि संबंधी विवादों के निस्तारण के समय व्यवधान करने वालों को शांतिभंग करने में पाबंद करें। शिकायतों पर थाने से ही पुलिस, राजस्व कर्मियों की टीम गठित कर मौके पर भेजकर दोनों पक्षों की उपस्थिति में समस्या का निदान किया जाए।
उन्होंने कहा कि लेखपाल अपने क्षेत्र की विवादित भूमि का रजिस्टर तैयार करें। सार्वजनिक भूमि पर कब्जा को प्राथमिकता पर हटवाएं। थाना दन्नाहार में नगला सकरा मौजा बड़ागांव के बालकराम, रवि, सत्यवीर ने देवस्थान गमा देवी जाने वाले आम रास्ते पर रसूखदारों द्वारा कब्जा कर निर्माण करके दीवाल लगाकर रास्ते को रोकने की शिकायत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने थानाध्यक्ष दन्नाहार, क्षेत्रीय लेखपाल को तत्काल मौके का स्थलीय निरीक्षण कर दोनों पक्षों, गांव के संभ्रांत व्यक्तियों से संवाद कर जानकारी करके समस्या का समाधान करके रास्ता रोकने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए। बम्हौरी अवाहार की मिथलेश ने रसूखदारों द्वारा किए गए कब्जे को हटवाने की मांग की। उप जिलाधिकारी करहल नीरज कुमार द्विवेदी, क्षेत्राधिकारी करहल संतोष कुमार, प्रभारी निरीक्षक करहल और दन्नाहार मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें