फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनसेवा केंद्र संचालक ने दी जान: पत्नी को बच्चों संग गांव छोड़कर आया, फिर उठाया खौफनाक कदम; जांच में जुटी पुलिस

Fri, 12 Jan 2024 12:02 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

जनसेवा केंद्र संचालक ने फंदे पर लटक कर जान दे दी। इससे पहले वो पत्नी को बच्चों के संग गांव छोड़कर आया था। वहां से आने के बाद अपने कमरे पर पहुंचा और आत्महत्या कर ली। 
 
विज्ञापन
मृतका का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एटा कोतवाली नगर क्षेत्र स्थित मोहल्ला बनगांव में बृहस्पतिवार की दोपहर करीब 1 बजे जनसेवा केंद्र संचालक ने फंदा लगाकर जान दे दी। पत्नी को छोड़कर वह किराए के मकान पर आया था। इसके बाद कमरे में पंखे के कुंडे पर मफलर से फंदा लगाकर लटक गया। मकान मालिक ने परिजन को सूचना दी।
विज्ञापन


थाना निधौली कलां क्षेत्र के गांव गहराना निवासी वेदप्रकाश (32) ने फंदा लगाकर आत्महत्या की है। परिजन ने बताया कि निधौली कलां रोड पर वह जनसेवा केंद्र चलाता था। मोहल्ला बनगांव में किराए के कमरे में पत्नी और बच्चों के साथ रहता था। बुधवार को पत्नी से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इस पर उसको बच्चों सहित गांव लेकर पहुंचा। वहीं छोड़कर बृहस्पतिवार दोपहर करीब 12 बजे वह घर से निकल आया। किराए के कमरा में पहुंचा और फंदा लगाकर लटक गया।

पुलिस के अनुसार जनसेवा केंद्र पर नकदी का भी लेनदेन होता है। जब दोपहर में ग्राहक केंद्र पर पहुंचे तो बंद मिला। इसके बाद लोग उसके कमरे तक पहुंच गए। मकान स्वामी ने कमरे को अंदर से बंद पाया तो आवाज लगाई। कोई हलचल नहीं होने पर खिड़की से झांककर देखा तो शव फंदे से लटका पाया। इसके बाद मकान मालिक ने युवक के पिता भीषमपाल सिंह को फोन कर सूचना दी। परिजन आए तब कमरे का गेट तोड़कर शव को उतारा गया। कोतवाली प्रभारी निर्दाेष सिंह सेंगर ने बताया कि युवक ने गृह कलह के चलते ही आत्महत्या की है। शव का पोस्टपोर्टम कराकर परिजन के सुपुर्द कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें