फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकियू संग ग्रामीणों किया प्रदर्शन, लगाया जाम

विज्ञापन
टूंडला तहसील के सामने जाम लगाते ग्रामीणों को समझाते तहसीलदार गजेन्द्र पाल सिंह - फोटो : TUNDLA
विज्ञापन
संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान तहसील में धरने पर बैठे गांव जरारा के ग्रामीणों ने भारतीय किसान यूनियन के साथ मंगलवार को प्रदर्शन किया। शाम को तहसील के सामने ही जाम लगा दिया। करीब आधा घंटे तक लगे जाम से वाहनों की कतार लग गई। जाम खुलवाने पहुंचे तहसीलदार का घेराव किया।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत राजमल के मजरा जरारा में राशन डीलर को लेकर विवाद चल रहा है। ग्रामीण डीलर पर मनमानी, अभद्रता, राशन न बांटने का आरोप लगा रहे हैं। अधिकारियों को जांच के लिए जाने पर बिना जांच ही डीलर को हटाने की मांग कर रहे हैं।
मंगलवार को समाधान दिवस में ग्रामीण भाकियू पदाधिकारियों और महिला, बच्चे व बुजुर्गों के साथ तहसील पहुंचे और धरना-प्रदर्शन किया। कमिश्नर अनिल कुमार को ज्ञापन देकर दुकान निरस्त कराने की मांग की थी। समाधान दिवस समाप्त होने के बाद तहसील के सामने सड़क पर इकट्ठे हो गए।
विज्ञापन

टूंडला-एटा रोड पर जाम लगा दिया। तहसीलदार गजेंद्रपाल सिंह पहुंचे। ग्रामीणों ने उन्न्हें ही घेर लिया। काफी समझाने के बाद भी जब वह नहीं माने तो पुलिस फोर्स बुलाना पड़ा। कई बार महिलाओं ने लाठी, डंडे लेकर राहगीरों को दौड़ा दिया। काफी देर बाद ग्रामीणों को समझा जाम खुलवाया। करीब आधा घंटे तक जाम में फंसे वाहन चालक व यात्री परेशान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें