फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बनावटी है जनता की परेशानी: ओम माथुर

Tue, 15 Nov 2016 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
ओम माथुर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विज्ञापन
पूरा देश बैंकों के बाहर कतार में खड़ा है। जनता परेशान है लेकिन भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और प्रदेश प्रभारी ओम माथुर को जनता की परेशानी बनावटी लग रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 20 नवंबर को कोठी मीना बाजार मैदान में आयोजित रैली की तैयारियों की समीक्षा करने आए ओम माथुर ने कहा कि देश की जनता प्रधानमंत्री के इस फैसले के साथ है। कालाबाजारी और टैक्स चोरी करने वालों को ही परेशानी हो रही है। 
विज्ञापन

  सपा, बसपा और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के विरोध के प्रश्न पर ओम माथुर ने कहा कि राजनीतिक दलों को यह स्पष्ट करना होगा कि वे कालाबाजारी करने वाले, टैक्स और आतंकवादियों द्वारा देश में लाई जा रही जाली करेंसी वालों के साथ हैं या देश की जनता के साथ। उन्होेंने कहा कि ममता बनर्जी को ईमानदार होने का सर्टिफिकेट किसने दिया है। नोट बदलने के लिए लाइन में लगने पर होने वाली मौतों के प्रश्न पर ओम माथुर ने कहा कि मौतों का भ्रम फैलाया जा रहा है। एक-दो घटनाएं हुई हैं, उनके प्रति हमारी संवेदनाएं हैं। 25 करोड़ की मालाएं पहनने वालों को ज्यादा परेशानी हो रही है। 40 वर्ष पहले भी एक नोट बदला गया था, तब भी लाइन लगी थीं। जो परेशानी दिख रही है वह बनावटी है। गाजीपुर की रैली में प्रधानमंत्री ने पूछा तो जनता ने छह बार खड़े होकर मोदी जी का समर्थन किया था। नमक की अफवाह पर संघ के खिलाफ लगे आरोपों पर ओम माथुर ने कहा कि शासन सपा का है। कौन अफवाह फैला रहा है इसकी जांच करें और गिरफ्तारी करें। उन्हें रोका किसने है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें