फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 को रिकार्ड कायम करेगी पीएम की रैली

Tue, 15 Nov 2016 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
प्रदेश प्रभारी ओम माथुर ने कोठी मीना बाजार पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
कोठी मीना बाजार मैदान में 20 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रस्तावित परिवर्तन रैली की तैयारियां जोरों पर हैं। भारतीय जनता पार्टी रैली को सफल बनाने के लिए जी-जान से जुटी है। वरिष्ठ नेताओं ने भी आगरा में डेरा डाल दिया है। मंगलवार को प्रदेश प्रभारी ओम माथुर ने कोठी मीना बाजार पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया। उन्होेंने कहा कि प्रधानमंत्री की सभा आगरा में रिकार्ड कायम करेगी।
विज्ञापन

ओम माथुर ने कहा कि उत्तर प्रदेश परिवर्तन के दौर से गुजर रहा है। देश की जनता प्रधानमंत्री के साथ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 20 नवंबर को आगरा में जनता के बीच अपने विचार रखेंगे। सभा में 20 विधानसभा क्षेत्रों की भीड़ जुटेगी। विधानसभा चुनाव में किस पार्टी से भाजपा की टक्कर होगी? इस प्रश्न पर ओम माथुर ने कहा कि उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की टक्कर समाजवादी पार्टी है। हालांकि आपसी कलह में समाजवादी पार्टी बिखर चुकी है लेकिन यहां सत्ता उनकी है। हम अच्छी तरह जानते हैं सपा सत्ता का दुरुपयोग कैसे करती है। लेकिन जनता भाजपा के साथ है। हमने 265 प्लस का नारा दिया था प्रदेश की जनता का रुख देखकर यह लगता है कि इस आंकड़े से काफी दूर तक जाएगा।
बैठक की अध्यक्षता क्षेत्रीय अध्यक्ष बीएल वर्मा ने की। इस अवसर पर प्रदेश सह प्रभारी रमेश विधूड़ी, प्रदेश महामंत्री स्वत्रंत देव सिंह, प्रदेश महामंत्री अशोक कटारिया, सांसद डा. रामशंकर कठेरिया, सांसद बाबूलाल, पूर्व मंत्री हरिद्वार दुबे, क्षेत्रीय संगठन मंत्री भवानी सिंह उपस्थित थे। बैठक का संचालन प्रदेश सह कोषाध्यक्ष एवं रैली व्यवस्था प्रमुख नवीन जैन ने किया है।
विज्ञापन

इनबाक्स...
कई केंद्रीय मंत्री होंगे रैली में शामिल
भाजपा के क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी सुरेंद्र गुप्ता एडवोकेट ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा में भागेदारी के लिए केंद्र और प्रदेश के कई नेता आ रहे हैं। इनमें भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अनिल जैन, प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्या, केंद्रीय मंत्री डा. महेश शर्मा, राजवर्धन राठौर, साध्वी निरंजन ज्योति, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी शामिल होंगे। 21 नवंबर को भाजपा की परिवर्तन यात्रा में राष्ट्रीय महामंत्री अनिल जैन, केंद्रीय मंत्री राजवर्धन राठौर, कृष्णाराज, श्रीकांत शर्मा, सांसद योगी आदित्य नाथ एवं सांसद राजवीर सिंह राजू भइया साथ रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें