फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बाजरा खरीद में धांधली के विरोध में कलेक्ट्रेट पर हंगामा

विज्ञापन
ज्ञापन देते किसान
विज्ञापन
आगरा। नहरों की सिल्ट सफाई और बाजरा खरीद में धांधली के विरोध में सोमवार को किसानों ने कलेक्ट्रेट में विरोध-प्रदर्शन करते हुए जमकर हंगामा किया। सिंचाई और खाद्य रसद विभाग के अधिकारियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराने और उन्हें तत्काल निलंबित करने की मांग उठाई।
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन इंडिया के प्रधान महासचिव वीरेंद्र सिंह के नेतृत्व में किसानों ने सिटी मजिस्ट्रेट वेद सिंह चौहान को ज्ञापन सौंपा जिसमें कहा कि तहसील व किसान दिवस में शिकायत के बाद भी किसानों की सुनवाई नहीं हो रही है। नहरों की सफाई में गड़बड़ियों के कारण किसानों को सिंचाई के लिए पानी नहीं मिल रहा है। बाजरा खरीद केंद्रों पर धांधली के कारण किसानों से बाजरा नहीं खरीदा जा रहा।
किसानों ने सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता नीरज कुमार, जिला खाद्य विपणन अधिकारी नंद किशोर, क्रय केंद्र प्रभारी गया प्रसाद, विकास जयंत, निखिल सक्सेना व रीता सेन के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराने और तत्काल निलंबित करने की मांग करते हुए किसानों ने कलेक्ट्रेट में नारेबाजी की। इस संबंध में डीएम अरविंद बंगारी का कहना है कि जांच में दोषी मिले अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई के लिए शासन को पत्र भेजा गया है। शासन स्तर से ही विधिक कार्रवाई के आदेश जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन



खाद-बीज वितरण में लापरवाही
जिले में खाद-बीज वितरण से लेकर फसल खरीद और सिंचाई तक में भ्रष्टाचार सामने आ चुका है। आलू बीज वितरण में हुई धांधली में जिला उद्यान अधिकारी निलंबित हुए। उधर, डीएपी के बाद अब यूरिया की कालाबाजारी में जिला कृषि अधिकारी की भूमिका पर सवाल खड़े हो रहे हैं। खाद्य एवं रसद विभाग के अधिकारी बाजरा खरीद में अनियमितताओं के दोषी मिले हैं। नहरों की सफाई में भ्रष्टाचार के आरोप में अधिशासी अभियंता के विरुद्ध कार्रवाई के लिए मुख्य अभियंता को रिपोर्ट भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें