भीमनगरी में विकास कार्य न होने पर सोमवार को डॉ. आंबेडकर अनुयायी एकता फाउंडेशन की ओर से कलेक्ट्र
आगरा।डॉ. आंबेडकर अनुयायी एकता फाउंडेशन ने भीमनगरी में विकास कार्य नहीं होने पर बोतल में गंदा पानी और बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की तस्वीर लेकर कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। नगर निगम प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन देकर विकास कार्य नहीं होने पर एक अप्रैल से अनिश्चितकालीन धरना देने की चेतावनी दी।
फाउंडेशन अध्यक्ष आशीष प्रिंस ने कहा कि 14 अप्रैल को जीआईसी मैदान में भीम नगरी सजेगी। भीमनगरी के आसपास क्षेत्रों में सड़क, नाली, सीवर समेत अन्य समस्याओं के समाधान के लिए कई बार नगर निगम अधिकारियों को ज्ञापन दे चुके हैं। बिजलीघर स्थित डॉ. आंबेडकर पार्क का नाला खुला पड़ा है। बाबा साहब की प्रतिमा का पैर भी खंडित हो चुका है। इनको ठीक नहीं कराया है। प्रदर्शन में विवेक बौद्ध, राहुल वरुण, बलदेव सिंह, रवि कुमार, दीपक सतीश बाबू, राजा बाबू आदि मौजूद रहे।