फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फ्री राशन न मिलने से महिलाओं ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
टूंडला के गांव पीपरिया में राशन न मिलने पर हंगामा करते उपभोक्ता - फोटो : TUNDLA
विज्ञापन
टूंडला(फिरोजाबाद)। मंगलवार को पीपरिया गांव स्थित राशन की दुकान पर राशन डीलर द्वारा महिलाओं को बिना राशन दिए वापस किया तो महिलाएं उग्र हो गईं। महिलाओं ने राशन डीलर के विरुद्ध प्रदर्शन कर नारेबाजी की। इतना ही नहीं पिछले दो माह से अंगूठे लगवाकर राशन की कालाबाजारी करने का आरोप भी लगाया।
विज्ञापन

थाना नगला सिंघी के गांव पीपरिया निवासी राशन उपभोक्ताओं का कहना है कि कोरोना काल में वे आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं।
सरकार ने तीन माह पुन: मुफ्त राशन देने का आदेश किया है, किंतु राशन डीलर जनता का शोषण कर रहे हैं। गरीब तबके की महिलाओं का कहना है कि उनके लिए यही सरकारी सहारा है, वह भी उन्हें नहीं मिल रहा है। कुछ ग्रामीणों का आरोप है कि तोल में दो किलो राशन कम दिया जा रहा है। महिलाओं का आरोप है कि राशन डीलर पिछले दो माह से उनके अंगूठे लगवा लेता है, किंतु राशन न आने की बात कहते ही राशन की कालाबाजारी कर देती है।
राशन डीलर द्वारा सामाजिक दूरी का पालन करने के लिए गोल घेरा भी नहीं बनाया जाता है। जिससे भीड़ एकत्रित होकर धक्का मुक्की करती है। राशन वितरण कर्मचारी मास्क का प्रयोग नहीं करते हैं। ये लापरवाही उपभोक्ताओं के लिए भारी पड़ सकती है। महिलाओं ने एसडीएम टूंडला से शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की है। प्रदर्शन करने वालों में भाव सिंह, गयादीन, साहब सिंह, नेत्रपाल, धनीराम, लालाराम, रामहरि, बीरम सिंह, लायक, नाथूराम, लख्मी, प्रमोद निषाद, रामवती देवी, सरोज देवी, शारदा, धकेली, भलुआ, रामवती, रामबेटी, मीरा देवी आदि हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें