फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुले पड़े डीबी बंद कराने में जुटी टीमें

विज्ञापन
शहर में खुले डीवी बंद कराते बिजली विभाग के अधिकारी - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। खुले पड़े बिजली के डीबी को लेकर अमर उजाला द्वारा चलाई गई मुहिम रंग लाई। विभाग के उच्चाधिकारियों ने मामले का संज्ञान लेकर काम शुरू कर दिया है। मंगलवार को आदेशानुसार टीमों ने अलग-अलग क्षेत्रों में डीबी बंद कराए। तीन दिन में सभी डीबी सही कराने के निर्देश उच्चाधिकारियों ने दिए हैं।
विज्ञापन

बिजली विभाग द्वारा कनेक्शन देने के लिए लगाए गए डिस्ट्रीब्यूशन बॉक्स (डीबी) लंबे समय से खुले पड़े हैं। कुछ के गेट गायब हो चुके हैं तो कुछ में गेट होने के बाद भी उन्हें सील नहीं किया गया है। इससे बारिश में करंट का खतरा मंडरा रहा है, वहीं दूसरी ओर लोग केबल जोड़कर बिजली चोरी भी कर रहे हैं। इन मुद्दों को अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसका संज्ञान लेकर अधीक्षण अभियंता विद्युत रवि अग्रवाल ने सभी डीबी सही कराने के आदेश दिए हैं।
आदेश पर अधिशासी अभियंता प्रथम मागेंद्र कुमार अग्रवाल ने सभी उप खंड अधिकारी और अवर अभियंताओं को तीन दिन में डीबी बंद कराने के निर्देश दिए। मंगलवार को दोपहर बाद से ही काम शुरू हो गया है। पहले दिन करीब 100 डीबी को सील किया गया। इसकी रिपोर्ट अधिकारियों को भेजी गई है।
विज्ञापन

दूसरे चरण में सही होंगे गेट
अधिशासी अभियंता प्रथम मागेंद्र कुमार अग्रवाल ने बताया कि डीबी सही कराने के लिए कार्य को दो चरणों में बांटा गया है। पहले चरण में जहां खुले पड़े डीबी को सील कराया जाएगा तो दूसरे चरण में ऐसे डीबी सही कराए जाएंगे जिनके गेट नहीं है। इसी सप्ताह ये काम पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

खुले पड़े डीबी को सही कराने के लिए आदेश जारी किया गया है। शहर में काम शुरू भी हो गया है। बहुत जल्द ही सभी डीबी सही करा दिए जाएंगे।
रवि अग्रवाल, अधीक्षण अभियंता विद्युत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें