फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रवासी मजदूरों ने टूंडला सीमा पर रोके जाने पर किया हंगामा, लगाया जाम

विज्ञापन
टूंडला-आगरा सीमा पर जाम लगाकर हंगाम करते प्रवासी मजदूर - फोटो : TUNDLA
विज्ञापन
टूंडला(फिरोजाबाद)। विभिन्न प्रदेशों से पैदल चलकर अपने घर जा रहे लगभग छह सौ प्रवासी मजदूरों को बृहस्पतिवार को टूंडला पुलिस ने आगरा-टूंडला सीमा पर रोक दिया। इस पर प्रवासी मजदूरों ने हंगामा कर दिया। इसके बाद सड़क पर सामान रखकर मजदूरों ने हाईवे जाम कर दिया। सूचना पर एसडीएम, सीओ मय फोर्स के मौके पर पहुंच गए। अधिकारियों ने मजदूरों को समझाकर आगरा की सीमा में लौटाया। इधर, हाईवे जाम होते ही आवश्यक सामान की आपूर्ति में लगे वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।
विज्ञापन

देश के विभिन्न राज्यों से प्रवासी मजदूरों के घर लौटने का सिलसिला जारी है। बृहस्पितवार दोपहर 12.30 बजे करीब आगरा-टूंडला सीमा पर करीब छह सौ प्रवासी मजदूर पहुंच गए। यहां टूंडला पुलिस ने मजदूरों को आगे जाने से रोक दिया। इस पर प्रवासी मजदूरों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। मजदूर अपने सामान के साथ हाईवे पर ही बैठ गए। जानकारी मिलते ही एसडीएम एकता सिंह, सीओ अजय चौहान समेत थाना प्रभारी ज्ञानेंद्र कुमार मौके पर पहुंच गए।
दोनों अधिकारियों ने प्रवासी मजदूरों को समझाने का प्रयास किया लेकिन वे सुनने को तैयार नहीं थे। अधिकारियों ने डीएम, एसएसपी और आगरा कमिश्नर को मामले से अवगत कराते हुए एत्मादपुर के एसडीएम और थाना प्रभारी को मौके पर बुलाया। मजदूरों को बसों से घर पहुंचाने की बात कही। इसके बाद प्रवासी मजदूर शांत हुए। सभी प्रवासी मजदूरों को एत्मादपुर स्थित क्वारंटीन सेंटर पहुंचाया गया। इसके बाद डेढ़ घंटे बाद जाम खुल सका। इधर, मजदूरों द्वारा लगाए गए जाम के कारण हाईवे पर वाहनों की कतार लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें