फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईगल ग्लास के गोदाम में लगी आग

विज्ञापन
यूपीएसआईडीसी स्थित एक कारखाने में आग लगने की घटना के बाद मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड आग बुझाती हु - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना रामगढ़ क्षेत्र के यूपीएसआईडीसी स्थित ईगल ग्लास के गोदाम में बृहस्पतिवार को आग लग गई। गोदाम से धुआं उठता देख गेटमैन ने मालिक को सूचना दी। इस पर फायर ब्रिगेड को सूचना देकर फर्म मालिक अपने परिजनों के साथ मौके पर पहुंच गए। जानकारी पर फायर ब्रिगेड की स्थानीय तीन गाड़ियों के साथ टूंडला, शिकोहाबाद एवं जसराना की गाड़ियों को मौके पर बुला लिया गया। चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। बताया जा रहा है कि आग शार्ट सर्किट होने के कारण लगी।
विज्ञापन

थाना दक्षिण के मोहल्ला नई बस्ती निवासी दीपक जैन पुत्र देवेंद्र कुमार जैन की ईगल ग्लास के नाम से फर्म है। इस फर्म का गोदाम जलेसर रोड थाना रामगढ़ क्षेत्र के अंतर्गत यूपीएसआईडीसी क्षेत्र में है। गोदाम में कांच के बने सामान के साथ ही पैकिंग किए जाने वाला गत्ता रखा था।
फैक्ट्री संचालक की मानें तो फैक्ट्री के गेटमैन को बृहस्प्तिवार को गोदाम के अंदर से धुआं उठता नजर आया। इस पर उसने गोदाम में आग लगने की सूचना दी। फैक्ट्री मालिक ने फायर ब्रिगेड को आग सूचना दी। जानकारी पर सीएफओ जसवीर सिंह के निर्देशन में एफएसओ लाखन सिंह तीन गाड़ियों के साथ मौके पर पहुंच गए। हालांकि आग की भयावहता को देखते हुए तत्काल शिकोहाबाद जसराना एवं टूंडला से फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को मौके पर बुला लिया गया।
विज्ञापन

छह गाड़ियों ने करीब चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। एफएसओ लाखन सिंह ने बताय कि ईगल ग्लास के गोदाम में आग लगने से लाखों रुपये की हानि होने की संभावना है। उन्होंने कहा कि फायर ब्रिगेड की सभी छह गाड़ियों के पहुंचने से आग पर जल्दी काबू पाया जा सका। आशंका है कि आग शार्ट सर्किट के कारण लगी। फैक्ट्री संचालक दीपक जैन ने बताया कि गोदाम से धुआं हटने के बाद स्थिति स्पष्ट होगी कि लगभग कितनी हानि हुई है।
आसपास के गोदाम संचालक भी पहुंचे
फिरोजाबाद। ईगल ग्लास के गोदाम में आग लगने की जानकारी पर गोदाम के आसपास के गोदाम एवं फैक्ट्री संचालक भी तत्काल पहुंच गए। उन्हें आशंका सता रही थी कि आग की लपटें दनकी उनके गोदामों को भी अपनी जद में न ले लें। हालांकि फायर ब्रिगेड की तत्परता के कारण आग पर जल्दी काबू पा लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें