कासगंज। बेसिक शिक्षा विभाग में लागू किए जा रहे प्रेरणा एप का विरोध जारी है। गंजडुंडवारा में शिक्षकों ने प्रशिक्षण का बहिष्कार कर एप के विरोध में धरना प्रदर्शन किया। जिले में विरोध के मद्देनजर एडीएम ने शिक्षक नेताओं के साथ बैठक की। हालांकि बैठक बेनतीजा रही। बैठक के बाद शिक्षकों ने प्रशिक्षण लेेने से इंकार कर दिया।
शिक्षकों की उपस्थिति और मध्याह्न भोजन की पारदर्शिता के लिए शासन ने प्रेरणा एप लागू करने की योजना बनाई है। इसके लिए शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया जाना है। जिले में कोई भी शिक्षक प्रशिक्षण लेने को तैयार नहीं है अपितु एप का विरोध किया जा रहा है। गंजडुंवारा में मंगलवार को शिक्षकों ने प्रशिक्षण का विरोध किया और बहिष्कार करते हुए धरना प्रदर्शन किया। इधर, विरोध को देखते हुए एडीएम योगेंद्र कुमार ने शिक्षक नेताओं की बैठक बुलाई और चर्चा की।
एप का प्रशिक्षण लेने की अपील की लेकिन शिक्षकों ने इंकार कर दिया। बैठक में प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष शुभनेश यादव, महामंत्री मुनेश राजपूत, वरिष्ठ उपाध्यक्ष दिलीप यादव, अंकित पुंढीर, गजेंद्र यादव, पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला संयोजक मुकेश यादव, खूबेंद्र सिंह, अरविंद शर्मा, जमीर आलम, देवेंद्र सिंह, हासिम वेग, नरेंद्र वर्मा, धनंजय प्रताप, अमित यादव मौजूद रहे। वहीं उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने बुधवार को धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी है।
जगह जगह धरना प्रदर्शन
कासगंज/गंजडुंडवारा। गंजडुंडवारा में शिक्षक नेताओं ने प्रशिक्षण का विरोध कर सहावर मार्ग पर प्रदर्शन किया। इस मौके पर अवनीश यादव, संजय यादव, प्रवीन यादव, मनीष चौहान, अनिल कुमार, प्रमोद उपाध्याय, जय लाल कश्यप, महेश सिंह, खालिद, अनवर, अलिम रजा, सलीम, भगवान सिंह मौजूद रहे। यूनाइटेड टीचर्स एसोसिएशन ने नगर के प्रभु पार्क पर धरना प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। जिलाध्यक्ष नरेंद्र कुमार वर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष हरिनंदन, जिला महामंत्री डा. मनोज बघेल ने शिक्षकों से एकजुट होने की अपील की। धर्मेंद्र कुमार, यादराम, शोभा सक्सेना, पवन चौहान, नरेंद्र सिंह, चेतना राजपूत, आलोक शाक्य, देवेंद्र कुमार मौजूद रहे।
- शिक्षक नेताओं की बैठक बुलाई गई थी। शिक्षकों ने कहा कि प्रांतीय स्तर पर वार्ता चल रही है। प्रांतीय नेतृत्व से निर्देश मिलने के बाद निर्णय लिया जाएगा। अब शासन स्तर से दिशा निर्देश मिलने तक इंतजार कर रहे हैं।
- योगेंद्र कुमार, एडीएम।