फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा में पद्मावती का जमकर विरोध, हिंदूवादियों ने जलाए फिल्म के पोस्टर

Fri, 10 Nov 2017 08:24 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
पद्मावती - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अपनी शूटिंग के साथ ही विवादों में घिरी बॉलीवुड फिल्‍म पद्मावती का आगरा में गुरुवार को जमकर विरोध हुआ। यहां हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने फिल्‍म के पोस्टर जलाए। निर्देशक संजय लीला भंसाली के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की गई। 
विज्ञापन


बता दें कि निर्देशक संजय लीला भंसाली ‌की फिल्म पद्मावती एक दिसंबर को रिलीज होने जा रही है। फिल्म के विवादित दृश्यों को ऐतिहासिक तथ्यों को तोड़मरोड़ कर पेश करने का आरोप लगा रहे कई संगठन इसका विरोध कर रहे हैं। सबसे ज्यादा विरोध राजस्‍थान में हो रहा है। 

गुरुवार को आगरा में हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने फिल्म का जमकर विरोध किया। इस दौरान संजय लीला भंसाली के खिलाफ खूब नारेबाजी की गई। पद्मावती फ़िल्म के पोस्टर जलाए। 
विज्ञापन


आगरा हिन्दू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने फ़िल्म को रिलीज़ होने से रोकने के लिए मोर्चा खोला। मंच के पदाधिकारियों ने अलाउद्दीन ख़िलजी को आतंकवादी बताया और फ़िल्म के विवादित दृश्यों पर भी आपत्ति जताई है। 
विज्ञापन

पूर्व मंत्री ने किया फिल्म का विरोध 

राजा अरिदमन सिंह - फोटो : file photo
पूर्व मंत्री और भदावर नरेश राजा अरिदमन सिंह ने कहा है कि फिल्म पद्मावती संजय लीला भंसाली ने इतिहास को तोड़ मरोड़कर बनाई है। इसमें कई सीन आपत्तिजनक हैं। इनसे क्षत्रियों की भावनाओं को ठेस पहुंचती है। सेंसर बोर्ड को चाहिए कि इन सीन को फिल्म से हटाए। ऐसी फिल्म समाज में गलत संदेश देती हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें