बाह: यूजीसी के विरोध में प्रदर्शन, बैनर संग लगे योगी से बैर नहीं, मोदी तेरी खैर नहीं के नारे
- फोटो : संगठन
बाह। आगरा इटावा स्टेट हाइवे पर बुधवार को जरार से बाह तक यूजीसी को काला कानून बताकर वापस लिए जाने की मांग को लेकर राजपूत करणी सेना ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान काला कानून वापस लो, तानाशाही नहीं चलेगी, नहीं चलेगी के नारे लगे। बाह चौराहे पर प्रदर्शनकारी धरने पर बैठ गए। जिससे आगरा और इटावा के छोर पर स्टेट हाइवे जाम हो गया। धरना स्थल पर ही प्रदर्शनकारी ज्ञापन के लिए एसडीएम को बुलाने की मांग पर अड़ गए। तहसीलदार संपूर्ण कुलश्रेष्ठ मौके पर पहुंचे, तो उन्होंने एसडीएम को बुलाए जाने की मांग रखी। मौके पर पहुंचे एसडीएम बाह विनोद कुमार, एसीपी जितेन्द्र कुमार, तहसीलदार संपूर्ण कुलश्रेष्ठ को राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में यूजीसी नीति के प्रस्ताव को वापस लिए जाने की मांग की गई है। करणी सेना के जिलाध्यक्ष अमरीश जादौन, तहसील अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौहान, विजयपाल सिंह, सुरेन्द्र सिंह, राघवेन्द्र सिंह जादौन, रामनरेश चौहान, दयाशंकर राणा, देवेन्द्र सिंह, सतेन्द्र सिंह तोमर, विष्णु चौहान ने यूजीसी के विरोध में दिल्ली तक प्रदर्शन का एलान किया। ज्ञापन सौंपने वालों में भारतीय किसान यूनियन (महात्मा टिकैत) की युवा इकाई के जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौहान, भारतीय किसान यूनियन (सर्वोदय) के युवा इकाई के प्रदेश अध्यक्ष सरबन सिंह भदौरिया, जितेन्द्र तोमर, राजीव भदौरिया, रामशंकर चौहान, सौरभ राजावत, अन्नदाता किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह चौहान आदि रहे।