फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवपुरी में बच्चों की हत्या के विरोध में वाल्मीकि समाज ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन करते वाल्मीकि समाज के लोग - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। वाल्मीकि महासभा के लोगों ने सोमवार को कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। वे मध्य प्रदेश के शिवपुरी में समाज के बच्चों की हत्या को लेकर नाराज थे। उनका कहना था कि बच्चों के हत्यारों को फांसी की सजा दी जाए। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

वाल्मीकि महासभा के जिलाध्यक्ष आकाश वाल्मीकि के नेतृत्व में कलक्ट्रेट पहुंचे लोगों ने कहा कि मध्यप्रदेश के शिवपुरी में वाल्मीकि समाज के दो बच्चों की हत्या कर दी गई। वहीं, बेटी के साथ दुष्कर्म भी किया गया, लेकिन अब तक न तो दोषियों पर कड़ी कार्रवाई हुई है और न ही पीड़ित परिवार को मुआवजा दिया गया है।
उन्होंने पीड़ित परिवार को एक करोड़ का मुआवजा दिलाने और सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की। वहीं दोषियों की फांसी की सजा देने का अनुरोध किया। उन्होंने प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी पीके उपाध्याय को सौंपा। इस दौरान सचिन पिपिल, अशीष कठेरिया, राजीव कुमार, सियाराम बाल्मीकि, प्रमोद कुमार, प्रदीप कुमार, बंटी, विष्णु बाल्मीकि, उमेश कुमार, गौतम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें