फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिवक्ताओं ने किया प्रदर्शन मांगों को पूरा करने को उठाई आवाज

विज्ञापन
कासगंज जिला न्यायालय में प्रदर्शन करते अधिवक्ता - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
कासगंज। कासगंज बार एसोसिएशन की बैठक जिला न्यायालय परिसर में की गई। जिसमें प्रांतीय आह्वान पर कार्य से विरत रहकर मांगों के समर्थन में प्रदर्शन किया गया। अधिवक्ताओं ने शीघ्र मांगे पूरे किए जाने की मांग की है। अध्यक्ष यतेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि अधिवक्ताओं की मांगों को लेकर सरकार गंभीर नहीं है। जिसके चलते अधिवक्ता हर संभव संघर्ष करने को तैयार हैं। महासचिव नरेंद्र कुमार सिंह एडवोकेट ने कहा कि विभिन्न घटनाओं में मृतक हुए अधिवक्ताओं को अधिवक्ता कल्याण निधि से शीघ्र मुआवजा दिलाया जाए।
विज्ञापन

वहीं अधिवक्ता सत्येंद्र पाल सिंह बैस ने कहा कि अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम लागू किया। इसके अतिरिक्त अन्य मांगों को शीघ्र पूरा करने की मांग की गई। इस मौके पर पीसी मिश्रा, धर्मेंद्र सिसौदिया, आदर्श सक्सेना, राहत हुसैन, शैलेंद्र सिंह, श्याम सुंदर सोलंकी, प्रकाशवीर सिंह, राकेश कुमार, राजीव यादव, सुरेंद्र शर्मा, सुरेंद्र सिंह, सुनील, अमित, मुकेश गुप्ता, मोहित बघेल, सुशील, सुखवीर पुंढीर, शशिकांत, मोहनी तोमर, अशोक अग्रवाल, अजय दीक्षित, अजयपाल, शिव कुमार चौहान, शिव प्रताप राठौर आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें