फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगे पूरी नहीं हुईं, अधिवक्ताओं ने हड़ताल कर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
कासगंज में हड़ताल कर प्रदर्शन करते अधिवक्ता - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
कासगंज। अधिवक्ताओं ने न्यायालय परिसर में मांगे पूरी न होने पर हड़ताल कर प्रदर्शन किया। वहीं शीघ्र मांगे पूरी किए जाने की मांग की। मांगे पूरी न होने पर 16 मार्च को फिर से हड़ताल कर प्रदर्शन करने का ऐलान किया।
विज्ञापन

कासगंज बार एसोसिएशन जयकुमार सक्सेना ने कहा है कि अधिवक्ताओं की कई मांगे हैं, लेकिन सरकार इस ओर ध्यान नहीं दे रही हैं। मांगे शीघ्र पूरी की जाएं। अधिवक्ताओं के लिए अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम बनाया जाए। सचिव धर्मवीर सिंह ने कहा कि विभिन्न घटनाओं में मृतक अधिवक्ताओं के परिजनों में से एक व्यक्ति को नौकरी दी जाए। अधिवक्ता सत्येंद्रपाल सिंह बैस ने कहा कि मृतक अधिवक्ताओं के परिजनों को 50 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाए। उन्होंने कहा कि यदि मांगे पूरी नहीं हुई तो 16 मार्च को फिर हड़ताल कर प्रदर्शन किया जाएगा। अधिवक्ताओं की हड़ताल से वादकारियों को दिक्कतें हुई।
इस दौरान पीसी मिश्रा, सुशील धनगर, सुनील लाहौर, शिव कुमार, सुनील यादव, रवेंद्र बघेल, दुष्यंत गौतम, दिनेश वर्मा, महेंद्र कुमार, राहुल गुप्ता, धर्मेश, सुरेंद्र सिंह, सुरेंद्र शर्मा, राजेंद्र प्रसाद सहित अन्य बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें