फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूम-धाम से निकाली खाटू श्याम बाबा की शोभायात्रा

विज्ञापन
कासगंज में भगवान खाटू श्याम की शोभयात्रा में शामिल श्रद्धालु। - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
कासगंज। खाटू श्याम मित्र मंडल ने खाटू श्याम बाबा की शोभायात्रा धूमधाम से निकाली। मार्ग में जगह-जगह शोभायात्रा का स्वागत किया गया। भक्ति संगीत पर भक्त जन झूमते नजर आए। यात्रा के दौरान सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए गए। शोभायात्रा से वातावरण भक्ति मय हो गया, जम कर गुलाल उड़ाया गया। भक्तों के बीच होली की मस्ती नजर आई। भक्तोें ने जमकर होली खेली। भक्त लोगों के ऊपर रंग विरंगा गुलाल लगा रहे थे। इसके साथ रंग के पटाखे भी भक्तों के द्वारा चलाए गए। जिससे वातावरण में उड़ते गुलाल की छठा देखते ही बन रही थी।
विज्ञापन

शोभायात्रा का शुभारंभ रूप कॉम्प्लेक्स से किया गया। रथ में विराजमान किए गए खाटू श्याम बाबा के चित्र की आयोजकों ने आरती उतार कर पूजा अर्चना की। शोभायात्रा देखने के लिए मांगों पर बड़ी संख्या में लोग उमड़ पड़े। यात्रा में शामिल लोग ढोल नगाड़ों की थाप पर खाटू श्याम बाबा के भजन गाते नाचते झूमते हुए चल रहे थे। मार्ग में लोगों ने यात्रा में शामिल लोगों का जलपान आदि कराकर स्वागत किया। यात्रा ने नदरई गेट बाजार, नेशनल तिराहा, गांधी मूर्ति, प्रभुुपार्क, मालगोदाम चौराहा आदि मार्गों का भ्रमण किया। सुमंत कुमार माहेश्वरी मार्ग स्थित मंदिर पर यात्रा का समापन किया गया। इस दौरान पालिका अध्यक्ष रजनी साहू, राजवीर साहू, गौरव अग्रवाल, दीपक अग्रवाल, राहुल वर्मा, पीयूष अग्रवाल, अंकित चोला, तरुण वार्ष्णेेय, सचिन सेंगर, बॉबी अग्रवाल, नीरज अग्रवाल, अनूप अग्रवाल, हरवंश झंवर धीरज अग्रवाल, बब्बू वार्ष्णेय, संजय चोला, मीरा गुप्ता आदि धर्मप्रेमी मौजूद रहे।
रंगे बिरंगे झंडे बने आकर्षक
कासगंज। शोभायात्रा में शामिल लोगों के बीच बाबा का झंडा उठाकर चलने को उत्साह देखा गया। शोभा यात्रा में शामिल शायद ही ऐसा कोई भक्त रहा होगा जो झंडा लेकर न चल रहा हो। लोगों के हाथों में रंग बिरंगे झंडे लोगों के आकर्षण का केंद्र रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें