कासगंज में विधायक देवेंद्र राजपूत को ज्ञापन देते लेखपाल संघ के पदाधिकारी
- फोटो : KASGANJ
कासगंज। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ ने आठ सूत्रीय मांगों को लेकर सीएम को संबोधित ज्ञापन सदर विधायक देवेंद्र राजपूत को सौंपा। तहसील अध्यक्ष नेत्रपाल सिंह ने कहा कि लेखपालों को राजस्व विभाग के अतिरिक्त अन्य विभागों का कार्य लेखपालों से कराया जाता है। कार्य के लिए किसी तरह का भुगतान नहीं किया जाता।
एनसीपी विसंगति, वेतन उच्चीकरण, पेंशन विसंगति, भत्ते, राजस्व उपनिरीक्षक सेवा नियमावली 2018 आदि मांगों को ज्ञापन में उठाया गया। साथ ही लेखपालों का पदनाम परिवर्तित कर राजस्व उपनिरीक्षक करने की मांग की गई। ज्ञापन देने वालों में सचिव राकेश कुमार, राहुल सिंह, विपिन कुमार, ओमप्रकाश आदि शामिल रहे। संवाद