महाराजा अग्रसेन सेवा सदन, कमला नगर में क्वारंटीन सेंटर में लोगों ने शुरू की हड़ताल
- फोटो : अमर उजाला
आगरा में महाराजा अग्रसेन सेवा सदन, कमला नगर में छह अप्रैल से आए पारस अस्पताल के कर्मचारियों के सब्र का बांध मंगलवार को टूट गया।
उन्होंने भूख हड़ताल शुरू दी। इन्होंने कहा कि बिना अन्न-जल के धरना देंगे।
अस्पतालकर्मियों ने आरोप लगाया कि न जांच हो रही है और न घर जाने दिया जा रहा है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी और डीएम के साथ-साथ प्रशासनिक अधिकारी इन युवा बेरोजगार कर्मचारियों का बेवजह उत्पीड़न कर रहे हैं। जो साथी पॉजिटिव आए थे उन्हें अन्य सेंटर्स से घर भेजा जा चुका है।
क्वारंटीन सेंटर में मौजूद पारस अस्पताल के कर्मचारी खुद को स्वास्थ्य सेवक बता रहे हैं। उनका कहना है कि जिन्होंने कोरोना फैलाया वे घर जा चुके हैं, हमारा कसूर नहीं है फिर भी क्वारंटीन में इतने दिनों से हैं। हम आईसीयू के कर्मचारी भी नहीं हैं, फिर भी अपराधियों की तरह सजा दी जा रही है।